राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की ली शपथ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                  भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हेतु दिया गया मार्गदर्शन

National Unity Day/मुलताई। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पीएम श्री शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं, शिक्षकों एवं गायत्री परिवार के सदस्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के गुलाबराव चिल्हाटे,सम्पतराव धोटे नारायण देशमुख एवं सुरेश पवार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर छात्राओं को आगामी 21 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजेश जैन, एम.के. चौकीकर सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी एकता दिवस के अवसर पर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही गायत्री परिवार के सदस्यों ने शासकीय महाविद्यालय मुलताई में भी पहुंचकर परीक्षा से संबंधित फाइल प्राचार्य वर्षा खुराना को सौंपी और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल करवाने का आग्रह किया।

Crime News: पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Leave a Comment