Navratri : मुख्य मार्ग पर बिजली के तारों में उलझी देवी प्रतिमा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                एक घंटे लगा रहा मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित, बिजली हुई गुल

Navratri 2025/मुलताई। गुरुवार रात्री मुख्य मार्ग पर स्थापना के लिए जा रही बड़ी देवी प्रतिमा उलझ गई जिससे घटना भी हो सकती थी। इस दौरान मार्ग पर लगभग एक घंटे प्रतिमा खड़ी रही जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। इस दौरान बिजली भी बंद होने से लोगों को परेशानी उठाना पड़ा। बाद में विद्युत विभाग और पुलिस की सहायता से प्रतिमा को निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारेगांव मार्ग पर स्थापना के लिए रेलवे स्टेशन के मूर्तिकार के पास निर्मित प्रतिमा ले जाई जा रही थी। लेकिन जय स्तंभ से नीचे थाने के पास प्रतिमा ऊपर झूल रहे तारों में अटक गई जिससे हादसा भी हो सकता था लेकिन मंडल के सदस्यों की सूझ बुझ से प्रतिमा रोक दी गई और संबंधित विभागों को सूचना दी गई। मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिमा बड़ी होने के कारण इसकी जानकारी थाने सहित अन्य अधिकारियों की दी जा चुकी थी।

Betul Ki Taja Khabar: अत्यधिक वर्षा व जंगली जानवरों से फसलें नष्ट

बताया जा रहा है कि नगर में विद्युत विभाग की लापरवाही से कई स्थानों पर बिजली तार नीचे की ओर झूल रहे हैं। एक दिन पूर्व ही जागरूक नागरिकों ने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था। नागरिकों ने बताया कि झूलते तारों से भविष्य में गंभीर हादसा हो सकता है और आगे प्रतिमाओं की स्थापना में परेशानी आ सकती है इसलिए संबंधित विभाग द्वारा तत्काल समस्या का निदान करना आवश्यक है।

Leave a Comment