Noise Master Buds 2 भारत में लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ मिलेगा जबरदस्त ऑडियो एक्सपीरियंस

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Noise ने आज भारतीय बाजार में Noise Master Buds 2 को लॉन्च कर दिया है। इन ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स में 10 मिमी PU+ PEEK ड्राइवर दिए गए हैं। TWS ईयरबड्स 6-माइक एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) सिस्टम से लैस है। इन TWS इयरफोन में भी साउंड बाय बोस टैग है। इसके अलावा ये 360-डिग्री स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट करते हैं। यहां हम आपको Noise Master Buds 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Noise Master Buds 2 Price in India

इन ईयरबड्स को 7,999 रुपए में लॉन्च किया गया है है. ये तीन कलर ऑप्शन Aurum, Carbon, और Mercury में आपको मिलेंगे. TWS इयरफोन की प्री-सेल आज से कंपनी की साइट के अलावा Amazon, Croma, Reliance Digital,और Vijay Sales पर शुरू हो गई है. आप कंपनी की साइट से इन ईयरबड्स को प्री बुक कर सकते हैं. इस प्राइस रेंज में ये प्रीमियम फीचर्स वाले ईयरबड्स Nothing, Sony, Samsung, Sennheiser, JBL और Skullcandy जैसे ब्रैंड्स के ईयरबड्स को कांटे की टक्कर देगा.

Noise Master Buds 2 Features

इन ईयरबड्स 2 में 10mm PU+ PEEK ड्राइवर्स, 51dB तक ANC सपोर्ट और बोस-ट्यून्ड ऑडियो सपोर्ट है. ईयरबड्स में 6 माइक ENC सिस्टम है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह कॉल के दौरान होने वाली दिक्कतों को दूर करता है, जिससे आवाज साफ सुनाई देती है. यीृही नहीं, ये लेटेस्ट ईयरबड्स ट्रांसपेरेंसी मोड के साथ आते हैं.

Read Also: कम कीमत में बड़ा धमाका! Lava Bold N2 की पहली सेल शुरू…

ब्रैंड ने TWS इयरफोन में 360 डिग्री स्पैटियल ऑडियो सपोर्ट दिया है, जो बिल्ट-इन सिक्स-एक्सिस IMU सेंसर से चलता है. इसमें AI वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट है. कंपनी के मुताबिक, यह नेचुरल लैंग्वेज कमांड को समझ सकता है, सवालों का जवाब दे सकता है और रियल टाइम में कामों में मदद कर सकता है. कंपनी का कहना है कि ये लेटेस्ट TWS इयरफोन कुल 6 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं और केस के साथ ANC चालू होने पर कुल 30 घंटे का प्लेबैक टाइम देते हैं. 10 मिनट के क्विक चार्ज से 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है.

Leave a Comment