Nothing Phone 3a Pro:- इस साल लॉन्च हुए नथिंग के इस मिड बजट फोन का प्राइस 5,000 रुपये तक कम हो गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आज यानी 18 अगस्त से शुरू हुए सुपर वैल्यू वीक सेल में नथिंग का यह फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 50MP वाले तीन कैमरे दिए गए हैं।
नथिंग का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। इस फोन की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है, जिसमें 3,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 31,999 रुपये और 33,999 रुपये में मिलेंगे।
फीचर्स
इस फोन में 6.7 इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें पांडा ग्लास मिलेगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह Android 15 पर बेस्ड Nothing OS पर काम करता है।
Poco M7 Plus 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ जानें कीमत और फीचर्स
Nothing Phone 3a Pro | फीचर्स |
डिस्प्ले | 6.7 इंच, AMOLED, 120Hz |
प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 |
स्टोरेज | 12GB + 256GB |
बैटरी | 5000mAh, 50W |
कैमरा | 50MP + 8MP + 50MP, 50MP |
OS | Android 15, Nothing OS |
इस स्मार्टफोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसमें 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.4, डुअल बैंड वाई-फाई, GPS, NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है।