Pitru Paksha: पितृपक्ष पर विद्यार्थियों को वितरित की बिस्किट व पुस्तकें

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Pitru Paksha/मुलताई। पितृपक्ष के अवसर पर पुण्य स्मरण और सेवा कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्याधर बड़वे ने अपने स्वर्गीय पिता दत्तात्रेय राव बड़वे की स्मृति में स्थानीय सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बिस्किट एवं पुस्तकों का वितरण किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार एवं गणेश मंडल के यादोराव निम्बालकर, रामदास देशमुख, राहुल अग्रवाल, गोविन्द साहू, नवनीत साहू, राजेश कुम्भारे सहित विद्यालय के प्राचार्य संदीप गणेशे उपस्थित रहे। विद्यालय प्राचार्य संदीप गणेशे ने कहा कि “पितृपक्ष में पूर्वजों के स्मरण के साथ समाजसेवा और शिक्षा को बढ़ावा देना एक अत्यंत सराहनीय कार्य है। विद्याधर बड़वे की यह पहल न केवल छात्रों को सहयोग प्रदान करती है बल्कि उन्हें संस्कार और प्रेरणा भी देती है।” विद्याधर बड़वे ने बताया कि पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किए गए दान-पुण्य से आत्मा को शांति मिलती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने आगे कहा कि “बच्चे हमारे भविष्य हैं, इन्हें शिक्षा और पोषण के साथ संस्कार देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।” कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और कहा कि जीवन में अनुशासन व परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। वहीं बच्चों ने भी प्रसन्न होकर आभार व्यक्त किया।

Betul Ki Taja Khabar: मुलताई में आज विद्युत प्रवाह बाधित

Leave a Comment