Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में भूल से भी ना खरीदें ये चीजें, वरना…

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Pitru Paksha 2025:- पितृ पक्ष शुरू हो चुका है। इस दौरान हम अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण आदि भी करते हैं। पितृ पक्ष वह समय होता है जब हमें सात्विक जीवन जीने की सलाह दी जाती है। इस दौरान कई ऐसे काम होते हैं जिनकी मनाही होती है। जैसे इस दौरान मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए और साथ ही लहसुन-प्याज जैसी तामसिक प्रकृति की चीजें भी नहीं खानी चाहिए। इसके साथ ही कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें पितृ पक्ष के दौरान नहीं खरीदना चाहिए। इन चीजों को खरीदने से आपके पूर्वज नाराज हो सकते हैं।

पितृपक्ष में इन चीजों को खरीदना वर्जित

  • पितृपक्ष के दौरान लोहा या लोहे से बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। 
  • नए कपड़ों की खरीदारी भी इस दौरान न करें। 
  • सोने-चांदी के आभूषण भी इस अवधि में आपको नहीं खरीदने चाहिए। 
  • वाहन खरीदने से भी बचें। 
  • जमीन या मकान खरीदने से भी आपको बचना चाहिए। 
  • जूते-चप्पल की खरीदारी करना भी पितृपक्ष में वर्जित है। 
  • शादी या किसी भी मांगलिक कार्य के सामान की खरीदारी भी इस दौरान न करें। 
  • पितृपक्ष के दौरान आपको झाडू भी नहीं खरीदना चाहिए। 

पितृपक्ष में क्या खरीदना शुभ? 

पितृपक्ष के दौरान आप श्राद्ध से जुड़ी चीजें खरीद सकते हैं। इस दौरान जौ, काले तिल, कुशा, चमेली का तेल, चावल आदि चीजें खरीदना शुभ होता है। इस काल में धूप दीप खरीदने से भी आपको पितृ प्रसन्न होते हैं। इन चीजों के साथ ही धार्मिक पुस्तकें खरीदना भी इस अवधि में शुभ माना जाता है। इन चीजों को खरीदने से आपके पितरों की आत्मा प्रसन्न होती है और उनको तृप्ति मिलती है। खरीदारी करने के साथ ही बताई गई चीजों को आप दान में भी दे सकते हैं। 

पितृपक्ष के दौरान अगर आप धार्मिक नियमों का पालन करते हैं और पितरों का श्राद्ध तर्पण करते हैं तो आपके जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। अगर पितृदोष से पीड़ित हैं तो उससे भी आपको मुक्ति मिलती है। 

Leave a Comment