Pola Festival 2025: DJ की धुन पर निकले सज-धज कर वृषभराज

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                   पोला पर्व पर स्कूल मैदान पर तोड़ी गई तोरण

Pola Festival 2025/मुलताई। नगर में शुक्रवार पोला पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसमें किसान एवं पशु पालकों द्वारा वृषभराज की सेवा की गई। शाम 5 बजे के बाद डीजे की धुन पर बड़ी संख्या में बैल जोड़ियां सज धज कर निकली और उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर पहुंची जहां परंपरा अनुसार तोरण तोड़ी गई जिसके बाद बैल जोड़िया वापस हुई। इस दौरान किसान डीजे की धुन पर जमकर थिरके वहीं सजे धजे बैलों को देखने बड़ी संख्या में नगरवासी बच्चों को लेकर शाला मैदान पर पहुंचे तथा पोला पर्व का आनंद लिया। किसानों ने बताया कि पोला पर्व पर कृषि कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले बैलों का पूजन किया जाता है तथा यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। पोला पर्व पर बैलों को स्नान कराके उन्हे सजाया जाता है जिसके लिए बाजार से रंग बेगड़, झूल सहित विभिन्न साज सज्जा के सामान लाकर बैलों को आकर्षक बनाया जाता है। उन्होने बताया कि पोला पर्व पर शाम को घरों घर बैल जोड़ियों का पूजन होता है साथ ही बैलों को पकवान खिलाए जाते हैं। किसानों के अनुसार वर्ष भर सतत कार्य करने वाले बैलों के लिए पोला पर्व एक विशेष दिन होता है जहां उनके महत्व को समझकर उनका पूजन किया जाता है।

Read Also:- Betul Samachar: अधूरे सड़क निर्माण को लेकर मचा भाजपा-कांग्रेस में घमासान

पोला पर्व मनाने को लेकर दो मत

इधर पोला पर्व को मनाने को लेकर नगर सहित पूरे क्षेत्र में दो मत नजर आ रहे हैं। कहीं शुक्रवार पोला मनाया गया तो कहीं शनिवार पोला मनाया जाएगा। किसानों ने बताया कि कैलेंडर के अनुसार पोला शनिवार मनाया जाएगा वहीं नगर के कई किसानों ने बताया कि अमावस के कारण पोला शुक्रवार मनया जा रहा है। नगर में जहां पोला पर्व शुक्रवार मनाया गया वहीं ग्रामीण अंचलों में अधिकांश स्थानों पर पोला शनिवार मनाया जा रहा है। ग्राम बघोड़ा में पोला उत्सव शुक्रवार धूमधाम से मनाया गया। किसान कमलेश अडवारे ने बताया कि गांव में डीजे की धुन पर बैलों की जोड़ियां निकाली गई तथा पूरे उत्साह से पोला मनाया गया। इधर बरई, चंदोरा खुर्द सहित बड़ी संख्या में गांवों में शनिवार पोला मनाने का किसानों द्वारा बताया गया है।

Leave a Comment