भैंसदेही में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
Rajiv Gandhi Jayanti/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- भैंसदेही में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी जी की जयंती देशमुख कॉम्प्लेक्स में सद्भावना दिवस के रुप में मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसियों ने राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।
राजीव गांधी के योगदान को याद किया
वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम नारायण तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने सूचना क्रांति की नींव रखकर भारत को एक नए युग की ओर अग्रसर किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में भारत को एक नई दिशा दी थी। भारत में संचार क्रांति एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
पंचायती राज और मतदान का अधिकार
राजीव गांधी ने पंचायती राज, सूचना क्रांति एवं 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार दिलवाया। उनके इन कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद रहे कांग्रेसी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनयशंकर पाठक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंजाब आहाके, वरिष्ठ कांग्रेसी सैय्यद अफरोज भाई, प्रहलाद कोसे, वामन महाले, रघुनाथ मगरदे, सुखदेव घाणेकर, धर्मेंद्र मालवीय, राजा आर्य, श्रवण सिंह ठाकुर, यादोराव गावंडे, बच्चू काबरा, सुभाष मोहरे, अलकेश चौहान, आरीफ खान, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश महाले, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मंगेश सरियाम, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष निखिल देशमुख, सोयेब विंध्यानी, सोयेब पठान, बबला मेमन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

