Raksha Bandhan 2025/मुलताई (सलमान शाह) – नगर। इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व गुरुकुल में विशेष रूप से मनाया गया। शुक्रवार को थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया विद्यालय पहुंचे, जहां छात्रों ने स्वयं के हाथों से बनाई गई राखियां बांधकर भाई–बहन के पवित्र रिश्ते का सम्मान किया। विद्यालय के प्राचार्य अतुल बारंगे ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व बच्चों में संवेदनशीलता, भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाता है। विद्यालय के संचालक नवीन ओमकार ने बताया कि पुलिस 24 घंटे समाज की सेवा और सुरक्षा में तत्पर रहती है, इसलिए इस बार रक्षाबंधन पुलिस जवानों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बच्चों को राखी के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई–बहन के बीच विश्वास, सुरक्षा और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, शिष्टाचार और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में रूपक खातरकर, आयुष मिश्रा, निहारिका, आरव, युवराज, दिव्या, नूपुर, पलक, पोरस, मुवंश, हर्ष, हर्षिता, पित्रुस समेत दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। सभी ने थाना प्रभारी को राखी बांधकर उनके लंबे जीवन और सुरक्षा की कामना की।
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर्व पर खरीदारी बढ़ने से बाजार गुलजार –
इस अनोखी पहल से बच्चों में सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और अपनापन बढ़ा, साथ ही पुलिस प्रशासन और समाज के बीच विश्वास का सेतु भी मजबूत हुआ।