Ramadan 2025 :- मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान माह का खास महत्व है। रमजान में मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान के आखिरी दिन ईद-उल-फितर बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. रमजान में लोग अल्लाह की इबादत कर गुनाहों की माफी मांगते हैं. रमजान के महीने की शुरुआत और पहला रोजा कब रखा जाएगा. हालांकि चांद दिखने के बाद रमजान की सही तारीख के बारे में पता चलता है। चलिए जानते हैं साल 2025 में 1 मार्च या 2 मार्च कब रमजान का पहला रोजा रखा जा सकता है।
2025 में कब शुरु है रमजान?
अल्लाह की इबादत के लिए पाक महीना रमजान चाद का दीदार होने के बाद होगा. भारत में चांद नजर आने के बाद अगले दिन रमजान की शुरुआत होगी और पहला रोजा रखा जाएगा. इस बार चाद का दीदार 28 फरवरी को होगा. इसके बाद पहला रोजा 1 मार्च को रखा जाएगा. हालांकि, अगर चांद 1 मार्च को नजर आता है तो पहला रोजा 2 मार्च को रखा जाएगा.
Read Also : Kumbh Mela 2027 – कब है कुंभ मेला ? इस राज्य में तैयारियां शुरू – तिथि, स्थान और योजना का हुआ खुलासा!
रमजान में किन बातों का रखें ध्यान?
रमजान को इबादत और अल्लाह के करीब जाने का महीना माना जाता है। इस दौरान लोग नमाज पढ़ते हैं और नियमित रूप से रोजा रखते हैं। रोजा रखना प्रत्येक मुसलमान का फर्ज माना जाता है। हालांकि जो लोग बीमार हैं या किसी चीज की दवा खा रहे हैं जिसे वो अवॉइड नहीं कर सकते हैं तो वो रोजा नहीं रखते हैं। रमजान के दौरान व्यक्ति को हर बुरे काम को करने से बचना चाहिए और केवल अच्छे काम करने चाहिए। खासतौर पर झूठ बोलना, गाली देना और बात-बात पर गुस्सा करने से बचना चाहिए।
रमजान का महत्व
मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान के महीने का विशेष महत्व होता है. रमजान का महीना आत्मा शुद्ध करने, आत्म-चिंतन करने और क्षमा मांगने के लिए होता है. रमजान का महीना संयम और सब्र की सीख देता है.