Realme के दो नए 5G फोन जल्द देंगे दस्तक, Realme 16T 5G और P4R 5G के कलर-स्टोरेज लीक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Realme 16T 5G & Realme P4R 5G:- एक टिपस्टर के अनुसार, Realme भारत में Realme 16 और P4 सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कहा जा रहा है कि इन फ़ोन को देश में Realme 16T 5G और Realme P4R 5G के नाम से बेचा जाएगा। हालांकि, इन स्मार्टफ़ोन की लॉन्च की पक्की तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक से पता चलता है कि ये दोनों फ़ोन जल्द ही भारत में आ सकते हैं। इसके अलावा, इन Realme फ़ोन के बारे में अफवाह है कि ये देश में तीन कलर ऑप्शन और तीन स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च होंगे। Realme 16T 5G भारत में हाल ही में लॉन्च हुए Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फ़ोन हो सकता है।

Realme 16T 5G और Realme P4R 5G लीक्स रिपोर्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर अभिषेक यादव ने एक ट्वीट के जरिए अपकमिंग Realme स्मार्टफोंस की डिटेल्स शेयर की है। टिपस्टर के अनुसार Realme 16T 5G स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX5268 के साथ आ सकता है जबकि Realme P4R 5G स्मार्टफोन को मॉडल नंबर RMX5266 के साथ पेश किया जा सकता है।

Read Also:- Lava Bold 2 5G हुआ लॉन्च: 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ कीमत ₹13,999

स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शंस

लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार Realme 16T 5G फोन को भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें Starlight Black, Starlight Red और Aurora Green कलर शामिल किए जा सकते हैं। वहीं यह 5G फोन इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट्स के साथ आ सकता है जिसमें 6GB रैम+128GB स्टोरेज, 8GB रैम+128GB स्टोरेज और 8GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल होने की उम्मीद है।

वही बात करें अगर Realme P4R 5G फोन की तो इसे भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट्स के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें 4GB रैम+128GB स्टोरेज, 6GB रैम+128GB स्टोरेज और 6GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हो सकते हैं। वहीं इस फोन के कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह फोन इंडियन मार्केट में Titanium Glare, Lavender Glare और Silver Glare जैसे कलर ऑप्शंस के साथ एंट्री मार सकता है।

Realme 16T 5G और Realme P4R 5G फीचर्स

फिलहाल ब्रांड की तरफ से अपकमिंग Realme 16T 5G और Realme P4R 5G स्मार्टफोन को लेकर किसी भी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि लीक्स सामने आने के बाद यह उम्मीद की जा सकती है कि रियलमी कंपनी जल्द ही अपने इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर सकती है।

Leave a Comment