Redmi 15C 5G: 12,499 रुपये में धांसू 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और बड़ी डिस्प्ले से करेगा राज

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Redmi 15C 5G:- अगर आप कम बजट में बड़े डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Redmi 15C 5G अभी एक अच्छा ऑप्शन है। लगभग ₹12,499 से शुरू होने वाला यह फोन उन यूज़र्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में ज़्यादा फीचर्स चाहते हैं। इसकी बड़ी स्क्रीन, भरोसेमंद प्रोसेसर और 6000mAh की बैटरी इसे अपने सेगमेंट में सबसे अलग बनाती है।

6.9-इंच 120Hz डिस्प्ले के साथ बड़ा व्यूइंग एक्सपीरियंस

Redmi 15C 5G में 6.9 इंच का बड़ा IPS LCD डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस प्राइस रेंज में 120Hz मिलना अपने आप में एक प्लस पॉइंट है, क्योंकि इससे स्क्रॉलिंग और ऐप नेविगेशन ज्यादा स्मूद महसूस होता है। HD+ रेजोल्यूशन और 660 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ यह स्क्रीन रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए ठीक-ठाक विजिबिलिटी देती है। मूवी देखना हो, रील्स स्क्रॉल करनी हों या गेम खेलना हो, बड़ी स्क्रीन का फायदा साफ नजर आता है।

डिजाइन और डिस्प्ले

रेडमी 15C 5G का लुक पिछले मॉडल से बिल्कुल अलग है. पीछे की तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो हल्का उभरा हुआ है लेकिन ज्यादा परेशान नहीं करता. फोन का साइज बड़ा है और हाथ में पकड़ते ही इसका वजन महसूस होता है. 211 ग्राम वजन और 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले इसे भारी-भरकम बनाता है.स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूद बनाता है. हालांकि, आउटडोर ब्राइटनेस थोड़ी कम लग सकती है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसे 4GB, 6GB और 8GB RAM वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया है. रोजमर्रा के काम जैसे कॉलिंग, चैटिंग और हल्का गेमिंग आराम से हो जाता है. फोन HyperOS 2 पर चलता है, लेकिन शुरुआती इस्तेमाल में ब्लोटवेयर नजर आता है. कंपनी ने दो साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है.

Read Also: iQOO Z11 मचाएगा धमाल! 9000mAh बैटरी के साथ जल्द होगी एंट्री, Z11x 5G की डिटेल्स लीक

कैमरा सेटअप

रेडमी 15C 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, साथ में एक सेकेंडरी सेंसर भी मौजूद है. फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा है. शुरुआती तस्वीरें ठीक-ठाक लगती हैं, लेकिन असली परफॉर्मेंस का अंदाजा डिटेल्ड रिव्यू में ही मिलेगा.

बैटरी और चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6000mAh बैटरी है. साथ ही 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो पिछले मॉडल से काफी बेहतर है. लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और तेज चार्जिंग इसे बजट सेगमेंट में खास बनाती है.

कीमत 

Redmi 15C 5G की शुरुआती कीमत लगभग ₹12,499 रखी गई है, जो 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। 6GB और 8GB RAM वेरिएंट की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। यह फोन Amazon, Flipkart और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है, जहां समय-समय पर बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट भी मिल सकते हैं।

Leave a Comment