Redmi Note 15 Pro 4G भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh की बैटरी, जानिए कीमत और फीचर्स – 

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Redmi Note 15 Pro 4G Launch:- Xiaomi अपनी लोकप्रिय Redmi Note सीरीज में एक नया वेरिएंट Redmi Note 15 Pro 4G पेश करने जा रही है। यह फोन हाल ही में यूरोप के रिटेल लिस्टिंग में दिखाई दिया है, जहां इसके दमदार स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठ गया हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में शानदार 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। पावर के लिए डिवाइस को 6,500mAh की बड़ी बैटरी से जोड़ा जाएगा। साथ ही इसमें 8GB RAM जैसी खूबियाँ भी मिलेंगी, वो भी मिड-रेंज सेगमेंट में।

परफॉरमेंस

Redmi Note 15 4G को Helio G100 Ultra चिपसेट से लैस रखा गया है। जबकि Note 15 Pro 4G में पावरफुल Helio G200 Ultra लगा है। दोनों ही मॉडल 8GB RAM और UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज तकनीक के साथ आते हैं। बैटरी में भी अंतर रखा गया है। जहां Note 15 LTE में 6,000mAh की बैटरी 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। वहीं, Pro मॉडल में 6,500mAh की सिलिकन-कार्बन बैटरी 45W चार्जिंग के साथ मिलती है।

कैमरा

Note 15 LTE में 108MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जबकि Note 15 Pro LTE में 200MP का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। जिसमें 4x ऑप्टिकल जूम और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलते हैं। वहीं, फ्रंट में Note 15 LTE में 20MP कैमरा और Pro मॉडल में 32MP सेल्फी लेंस है।

Read Also: Poco C85 5G भारत में 6000mAh बैटरी के साथ मात्र 11 हजार में लॉन्च, जानें बेस्ट फीचर्स –

Redmi ने दोनों स्मार्टफोंस को HyperOS 2 और Android 15 के साथ उतारा है। इनमें Google Gemini तथा कई AI-आधारित फीचर्स का सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों मोबाइल्स 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS, Galileo, GLONASS, BeiDou और USB-C सपोर्ट के साथ आए हैं। डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए Note 15 LTE को IP64 और Pro LTE मॉडल को IP65 रेटिंग मिली हुई है। जिससे ड्यूरेबिलिटी और बेहतर मिलती है।

कीमत

Redmi Note 15 LTE की कीमत पोलैंड में 1,099 PLN यानी करीब 27,459 रुपये है। जो 8GB+256GB वैरियंट के लिए है। वहीं, Redmi Note 15 Pro LTE की कीमत 1,499 PLN यानी करीब 37,449 रुपये है। यह भी 8GB+256GB मॉडल में उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शंस में Black, Glacier Blue, Titanium सिर्फ Pro मॉडल के लिए और Purple सिर्फ Note 15 LTE के लिए मिलेगा। वहीं, सेल पोलैंड में 18 दिसंबर से शुरू होगी।

Leave a Comment