Renault Kwid Facelift 2026:- इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में जब भी हैचबैक सेगमेंट में कोई कार नए बदलाव के साथ एंट्री करती है, तो लोगों की नजरें उसी पर टिक जाती हैं। इस बार Renault अपनी पॉपुलर कार Kwid को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी में है। Renault Kwid 2026 फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग के दौरान कुछ स्पाई शॉट्स सामने आए हैं, जिनसे इसके ICE वर्जन की रणनीति का खुलासा हुआ है।
इन तस्वीरों से साफ है कि कंपनी इस बार सिर्फ छोटे-मोटे कॉस्मेटिक बदलाव नहीं करने वाली, बल्कि Kwid को पूरी तरह से बड़े अपग्रेड के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि अपकमिंग Kwid EV और Kwid ICE मॉडल के बीच डिजाइन और फीचर्स के मामले में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है, जिससे दोनों वर्जन अलग पहचान के साथ बाजार में उतरेंगे।
Renault Kwid Facelift 2026 में क्या है खास
एक्सटीरियर में नया लुक: Renault Kwid Facelift 2026 की सबसे खास बात है इसका नया Front Fascia जो पुराने मॉडल की तुलना में काफी ज्यादा इंटेलेक्चुअल दिखाई देता है।
- इसके फ्रंट ग्रिल को पूरी तरह से नया बनाया गया है।
- हेडलाइट में नए लाइट दिए जा रहे हैं। LED DRL की मौजूदगी इसे और स्टाइलिश बनाती है।
- बम्पर और एयर डैमी को नए अंदाज में लगाया गया है जो पहले से ज्यादा भारी लुक देता है।
- शार्क फिन एंटीना पीछे की ओर लगा दिया गया है जिसकी वजह से गाड़ी और ज्यादा प्रीमियम लगती है।
गाड़ी के इंटीरियर और फीचर्स: Renault Kwid Facelift 2026 में एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी नए बदलाव किए गए हैं। हालांकि इंटीरियर के फीचर्स अभी तक सामने नहीं आए हैं। लेकिन स्पाई फोटो से पता चलता है की गाड़ी में कुछ विशेष बदलाव किए जा रहे हैं। जैसे की
- लगभग 10 इंच का बड़ा टच स्क्रीन जो इन डैश इन्फोटेनमेंट सिस्टम को हाईटेक बनाएगा।
- डिजिटल और एनालॉग कांबिनेशन जो ड्राइवर इंटरफेस को नया लुक देगा।
- साथ ही इसका नया स्टीयरिंग व्हील केबिन को प्रीमियम बनता है।
Read Also: भारत में जल्द दस्तक देगी Mercedes-Benz V-Class, लग्ज़री MPV में मिलेगा प्राइवेट सुइट जैसा अहसास
इंजन पावर और नई तकनीक: Renault Kwid Facelift 2026 में इंजन में ज्यादा बड़े बदलाव नहीं किया जा रहे हैं।
वही 1.00 लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है जो की 68 HP की पावर और 92 से 93 nm टॉर्क जनरेट करेगा।
इस गाड़ी में गियर बॉक्स भी पुराने विकल्प की तरह मौजूद होंगे जो की 5 स्पीड मैनुअल या फाइव स्पीड AMT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स होने वाले हैं।
Renault Kwid Facelift 2026 की स्ट्रेटजी क्या है?
Renault Kwid Facelift 2026 की यह नई गाड़ी पूरी तरह से नई रणनीति का हिस्सा है जिसमें EV और ICE को अलग-अलग पहचान दी जा रही है। कम लागत में ज्यादा वॉल्यूम मॉडल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। यह गाड़ी एंट्री लेवल कार का गेम खेलेगी जिसमें ज्यादा वॉल्यूम में कार बनाएगी जिससे लागत कॉस्ट कंट्रोल में रखी जाएगी। लागत कंट्रोल में रहने की वजह से ग्राहकों तक यह किफायती दामों में पहुंचेगी। जिसकी वजह से इस सेगमेंट में दमदार कंपटीशन क्रिएट होगा। सबसे खास बात Renault को पता है कि भारत EV इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पूरी तरह से मजबूत नहीं है। ऐसे में ICE बंद करने की बजाय EV और ICE को बैलेंस किया जाना जरूरी है।

