Road Accident : तेज रफ्तार बाइक का कहर; एक मछुआरे की मौत, दूसरा हुआ घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Road Accident :- मछली बेचकर लौट रहे एक मछुवारे की तेज रफ्तार बाइकिंग के चलते मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना गुद गांव के पास बैतूल अमरावती सड़क पर बीती रात हुई। मृतक का आज यानी शुक्रवार को पीएम करवाया गया है।

बता दें कि संतोष करोदे (30) निवासी देवडोंगरी तहसील मुलताई अपने साथी कीष्नु करोदे (40) के साथ मछली बेचकर वापस अपने घर देवडोंगरी बाइक से आ रहे थे। उनकी तेज रफतार बाइक गुदगांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिसमें बाइक सवार दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने दोनों ही घायलों को गंभीर हालत में पहले भैसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था । जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों ही घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से देर रात जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया था।

यह भी पढ़िए : Betul Crime News – नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की मदद करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार –

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद संतोष करोदे (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल किष्नु को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

इधर, परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक युवक संतोष मछली पकड़ने और बेचने का काम करता था। जो गुरुवार मछली बेचने के लिए बाइक से अपने एक साथी के साथ गया हुआ था।

इसी दौरान गुरुवार रात 9 बजे के करीब घर लौटते समय वे हादसे का शिकार हो गए। । जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

Leave a Comment