Road Accident/मुलताई। सोमवार दोपहर लगभग 3:30 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 100 डायल की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल मुलताई पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक अरविंद पिता रामदास 25 वर्ष निवासी सरई, बाइक से सरई की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मयावाड़ी के पास पहुंचा, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसा इतना तेज था कि अरविंद सड़क पर जोर से गिर पड़ा और उसके शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय सड़क पर हल्की रेत और गिट्टी फैली हुई थी, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
गहरे पानी में जाकर थक गए थे युवक, नपाकर्मियों ने एक डूबते युवक को बचाया