RRB ALP 2026: 13 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

RRB ALP 2026:- रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) स्टेज-1 भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाकर उन शहरों के नाम देख सकते हैं जहां उनके एग्जाम सेंटर अलॉट किए जाएंगे। इस जानकारी को एक्सेस करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की ज़रूरत होगी। इससे उम्मीदवारों को यात्रा और रहने की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी। यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है।

RRB ALP भर्ती परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 11 अप्रैल, 2025 से 11 मई, 2025 तक खुला था। कुल 9970 वैकेंसी भरी जानी हैं। परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए रेगुलर रूप से ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर सीईएन 01/2025 असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के सिटी इंटीमेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. इसके बाद शहर सूचना पर्ची का पेज नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

कब आएगा एडमिट कार्ड?

नोटिफिकेशन के मुताबिक आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होंगे। 13 फरवरी को आयोजित होने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 9-10 फरवरी के बीच उपलब्ध हो सकते हैं। प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इसके बिना एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलती। उम्मीदवारों को हॉल टिकट की प्रिंटेड कॉपी के साथ-साथ ऑरिजिनल फोटो पहचान पत्र ले जाने की सलाह दी जाती है।

तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा 

आरआरबी एएलपी सीबीटी मोड में परीक्षा 3 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे शुरू होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे और तीसरी शाम 4:00 बजे शुरू होगी। कुल 75 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि कुछ से 60 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। शिफ्ट, समय, परीक्षा की तारीख और वेन्यू की जानकारी एडमिट कार्ड में मौजूद होगी।

Leave a Comment