RRB ALP Vacancy 2026:- भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने देश भर के 17 रेल जोन में वर्ष 2026 के दौरानअसिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की नई भर्ती को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट पायलट का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर जोन वाइज वैकेंसी की जानकारी दी है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 11127 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद पात्र एवं इच्छुक आवेदन कर सकेंगे।
पद का नाम: असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
कुल पद: 11,127
जोन वाइज वैकेंसी डिटेल्स :
- सेंट्रल रेलवे 1400
- ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
- ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625
- ईस्टर्स रेलवे 608
- नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 457
- नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 105
- नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे 1276
- नॉर्थन रेलवे 740
- नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 600
- साउथ सेंट्रल रेलवे 674
- साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 200
- साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531
- साउथर्न रेलवे 250
- साउथ वेस्टर्न रेलवे 200
- वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541
- वेस्टर्न रेलवे 214
- चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) 06
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना आवश्यक है या उम्मीदवार ने 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है वे भी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र होंगे।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में ओबीसी को 3 एवं एससी/ एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। अन्य आरक्षित वर्ग एवं भूतपूर्व सैनिकों भी ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।
वेतन स्तर: सहायक लोको पायलट को 7वें वेतन स्तर के मुताबिक लेवल-2 पर 19900/- रुपये प्रति माह प्रारंभिक सैलरी दी जा सकती है। इसके अलावा अन्य तरह के वेतन भत्ते और सुविधाएं भी दिए जाएंगे।
मेडिकल स्टैंडर्ड: केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो A-1 मेडिकल श्रेणी (विशेषकर आंखों की रोशनी और कलर विजन टेस्ट) में फिट पाए जाएंगे।
आवेदन शुल्क: एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन/ ट्रांसजेंडर/ ईबीसी के लिए आवेदन शुल्क 250 निर्धारित है। अन्य सभी वर्गों को 500 रुपये जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया:
- CBT-1: प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा।
- CBT-2: मुख्य कंप्यूटर आधारित परीक्षा (इसमें ट्रेड टेस्ट भी शामिल होता है)।
- CBAT (Aptitude Test): मनोवैज्ञानिक परीक्षण।
- दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षण।

