Sabudana Namkeen Recipe: बिना भिगोए बनाएं क्रिस्पी साबूदाना नमकीन, झटपट नोट करें रेसिपी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Sabudana Namkeen Recipe:- अगर आप नवरात्रि का व्रत रखते हैं और आमतौर पर बाज़ार से व्रत में खाए जाने वाले चिप्स और नमकीन स्नैक्स खरीदकर खाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। वैसे तो व्रत के दौरान साफ-सफाई और शुद्धता पर बहुत ज़ोर दिया जाता है, लेकिन बाज़ार में बिकने वाली चीज़ों की विश्वसनीयता की गारंटी हमेशा नहीं दी जा सकती। इसलिए, समझदारी इसी में है कि आप व्रत के लिए कुछ खास स्नैक्स पहले से ही खुद बनाकर रख लें। अगर व्रत के दौरान आपका मन कुछ हल्का-फुल्का खाने का हो, तो आप साबूदाना नमकीन (साबूदाने का नमकीन मिश्रण) बनाकर स्टोर कर सकते हैं। यह साबूदाना नमकीन आप सिर्फ़ 15-20 मिनट में ही अच्छी-खासी मात्रा में तैयार कर सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इस रेसिपी के लिए आपको साबूदाने को न तो भिगोने की ज़रूरत है और न ही उबालने की; बस कुछ चीज़ों को मिलाकर आप झटपट एक स्वादिष्ट नमकीन स्नैक तैयार कर सकते हैं, जिसे आप व्रत के दौरान बेझिझक खा सकते हैं।

साबूदाना नमकीन की रेसिपी

पहला स्टेप- साबूदाना नमकीन बनाने के लिए आपको 2 कप मोटा वाला साबूदाना लेना है। 2 बड़े आलू, आधा कप मूंगफली, काजू, बादाम, मखाना, किशमिश, करी पत्ता, हरी मिर्च, सेंधा नमक और काली मिर्च ले लें। अगर नमकीन को हल्का मीठा फ्लेवर देना है तो थोड़ी पिसी चीनी भी ले लें। नमकीन को फ्राई करने के लिए कोई तेल या घी का इस्तेमाल करें।

दूसरा स्टेप- सबसे पहले आलू को धोकर छील लें और धो लें। अब आलू को कद्दूकस की मदद से मोटी साइड से कस लें। कद्दूकस किए हुए आलू को पानी से अच्छी तरह 2-3 बार धो लें, जिससे आलू का स्टार्च निकल जाए। अब आलू को किसी कपड़े पर फैला दें जिससे ये हल्का सूख जाए। कड़ाही में तेल गर्म करें और तेज आंच पर आलू को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।

तीसरा स्टेप- अब इसी तेल में साबूदाना डालकर फ्राई कर लें। साबूदाना तेल में डालते ही पॉपकॉर्न की तरह फूलते हैं तो थोड़ा ध्यान रखें। सारा साबूदाना ऐसे ही थोड़ा-थोड़ा करके भून लें। अब एक पैन में मखाना भून लें। मूंगफली भून लें और बहुत थोड़े तेल में काजू बादाम भी भून लें और 1 चम्मच तेल में करी पत्ता भून लें।

Papdi Chaat Recipe: घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट पापड़ी चाट, सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे

चौथा स्टेप- एक बड़ा बाउल लें और उसमें साबूदाना, आलू, मखाना, मूंगफली, काजू बादाम, करी पत्ता और किशमिश जैसी सारी चीजों को मिला दें। अब इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च और मिठास के लिए थोड़ी पिसी चीनी डाल दें। सारी चीजों को मिलाकर नमकीन को किसी कांच के जार में भरकर रख दें। 

तैयार है व्रत में खाई जाने वाली साबूदाना की नमकीन, इसे आप महीनों तक खा सकते हैं। ये नमकीन खाने में बहुत क्रिस्पी लगती है और स्वाद से भरपूर होती है। किसी भी व्रत में साबूदाना नमकीन को आसानी से खा सकते हैं।

Leave a Comment