पहल – एक सहयोग शिक्षा की ओर
SCHOOL NEWS / मुलताई (सलमान शाह):- शासकीय माध्यमिक शाला गंगापुर में पदस्थ अतिथि शिक्षक द्वारा बच्चों के अध्ययन के लिए शाला को स्मार्ट टीवी भेंट किया गया। शिक्षक की इस पहल का शिक्षकों, पालकों सहित ग्रामीणों ने स्वागत किया है। इस पहल से अन्य से अन्य शिक्षक भी प्रेरित हुए हैं। अतिथि शिक्षक लोकेश कवड़कर ने बताया कि शासकीय शाला में शिक्षा को ओर अधिक गुणवत्ता पूर्ण बनने, विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी तथा अवधारणा को बेहतर तरीके से समझने के लिए स्मार्ट कक्षा की शासकीय शाला में आवश्कता है जिसके लिए प्रवेशोत्सव पर ये उनकी एक छोटी सी पहल है कि है।
नपाध्यक्ष एवं सभापतियों ने शराब दुकानों के बोर्ड हटवाए
उन्होंने बताया कि सरकार को शासकीय शालाओं में डिजिटल कक्षा, बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन, पर्याप्त विषय शिक्षक और तकनीकी शिक्षा की ओर कदम बढ़ना चाहिए l प्रवेश उत्सव के अवसर पर सरपंच महोदया लीला देशमुख , शाला अध्यक्ष विठ्ठल आवारे, शाला प्रधान दिनेश अतकरे अन्य शिक्षकगण , अभिभावक गण उपस्थित थे।

