पीएम श्री स्कूल पारड़सिंगा में हुआ निशुल्क साइकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                   कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार नें बच्चों कों बाँटी निशुल्क साइकल

SCHOOL NEWS/मुलताई। पीएम श्री स्कूल पारड़सिंगा में मंगलवार निशुल्क साइकल वितरण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार,जनपद पंचायत अध्यक्ष नान्ही बाई डहारे,अध्यक्ष नगर पालिका वर्षा गड़ेकर, टी आर बारस्कार, चिंटू खन्ना, सरपंच जयमाला उत्तम बोड़खे,जिला पंचायत सदस्य कंचन कास्लेकर, जनपद पंचायत सदस्य अनुबाला भिकोंडे एवं पूर्व विधायक अशोक कड़वे,पूर्व विधायक डॉ पंजाबराव बोड़खे,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सक्षम बारमेटे, विकास खंड शिक्षा अधिकारी आशीषचंद्र शर्मा, प्राचार्य सपना पांडे शाला स्टॉप सहित ग्रामीण एवं पालक गण शामिल हुए। जहाँ सभी अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया,वही अतिथियों कों बेच लगाकर फूल मालाओ से सम्मानित किया गया।

25 फीट ऊंची दही हांडी फोड़कर गोंडवाना टाइगर्स ग्रुप मोरडोंगरी टीम विजेता बनी

जिसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष नें अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश
शासन की मंशा अनुरूप तीन किलोमीटर दुर से स्कूल आने वाले छात्र छात्राओं कों निशुल्क साइकल वितरण किया जा रहा है।
शासन की यह योजना वर्ष 2007 में प्रारम्भ की गई थी, जिससे कि हमारे नवनिहालो कों स्कूल आने जाने में कोई असुविधा ना हो।
वही निशुल्क साइकल पाकर पीएम श्री स्कूल के छात्र छात्राएं खुश नज़र आए।

Leave a Comment