भविष्य से भेंट कार्यक्रम में SDM ने विद्यार्थियों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                                           सांदीपनि स्कूल में हुआ आयोजन

School News/मुलताई। स्कूल चले हम अभियान 2026-27 के परिपेक्ष्य में भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत शासकीय सांदीपनि विद्यालय मुलताई में एसडीएम राजेश कहार जी द्वारा कक्षा में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया। जिसमें कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन देने के उपरांत एसडीएम कहार द्वारा छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप कक्षा में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को पेन किट प्रदान किए गए। छात्र-छात्राओं ने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आदरणीय सर से मार्गदर्शन भी मांगा। सभी छात्र छात्राओं, स्टॉफ एवं प्राचार्य द्वारा उपस्थित होकर मार्गदर्शन देने हेतु आभार व्यक्त किया गया।

Read Also: तेज हवाओं से पेड़ गिरा, फ्लैक्स उड़े, फोरलेन पर संकेतक गिरा बोर्ड

Leave a Comment