Shakarkand Chaat Recipe:- सर्दियों में ऐसे कई फल और सब्जियां आती हैं जिन्हें खाने से शरीर को भरपूर ताकत मिलती है। सर्दियों में हरी सब्जियां और रंग बिरंगी सब्जियां आने लगती हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियां शरीर से कोसों दूर रहती है। इस मौसम में शकरकंद जरूर खानी चाहिए। शकरकंद को एंटीऑक्सीडेंट्स का पावर हाउस कहा जाता है। इसे खाने से स्किन पर ग्लो आता है।
शकरकंद चाट रेसिपी
पहला स्टेप- शकरकंद चाट बनाने के लिए शकरकंद को अच्छी तरह से धोकर पानी में उबाल लें। शकरकंद को आलू की तरह उबालना होता है। इन्हें कुकर में आसानी से उबाला जा सकता है।
दूसरा स्टेप- अब चाट बनाने के लिए 1 प्याज को लंबा-लंबा पतला काट लें। अब 1 टमाटर को भी पतला और लंबा काट लें। 2 हरी मिर्च बारीक काट लें। एक पैन में साबुत धनिया और जीरा को हल्का रोस्ट कर लें।
तीसरा स्टेप- किसी बाउल में उबली हुई शकरकंद को बिना छीले ही गोल-गोल पतले टुकड़ों में काट लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डाल दें। ऊपर से जीरा और धनिया को पीसकर तैयार किया गया पूरा पाउडर मिला दें।
Besan Dhokla Recipe: घर पर बनाएं फूला-फूला बेसन ढोकला, नोट करें रेसिपी
चौथा स्टेप- स्वाद के लिए आधा चम्मच चाट मसाला और नमक डालें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और आधा नींबू का रस निचोड़ दें। इसमें थोड़ी लाल मिर्च का पाउडर और इमली चटनी डालें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
पांचवां स्टेप- तैयार है स्वादिष्ट शकरकंद चाट आप इसे नाश्ते में या शाम को भूख लगने पर बनाकर खा सकते हैं। अगर आप हल्का डिनर करना चाहते हैं तो शकरकंद को डिनर में भी खा सकते हैं। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।
शकरकंद फाइबर से भरपूर होती है। इसे खाने से पेट साफ रहता है। वजन कम होता है। शरीर को ताकत मिलती है। विटामिन ए का भंडार है। शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर पाए जाते हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

