Shaniwar Ke Upay :- शनिवार के देवता शनिदेव माने जाते हैं। इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि अगर शनिदेव किसी व्यक्ति पर प्रसन्न हों, तो उसे जीवन के दुखों से निजात मिल सकती है अगर आप भी शनि साढ़े साती और ढैय्या जैसे दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन शनि देव को तिल और तेल जरूर अर्पित करें। इसके साथ ही हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाना भी अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। वहीं अगर आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां चल रही हैं तो शनिवार के दिन इन उपायों को जरूर आजमाएं।
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन करें ये 4 उपाय, सारी परेशानियां हो जाएंगी दूर –
शनिवार के उपाय
- परिवार के सदस्यों के बीच आपसी अनबन होती रहती हैं, जिससे घर का माहौल भी अशांत रहता है, तो पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में एक मिट्टी का दीया लें और उसमें चार कपूर की टिकियां रखकर जलाएं। अब उस दीये से पूरे घर में धूप दिखाएं और बाद में उसे अपने घर के मंदिर में रख दें, बुझाएं नहीं।
- आप अपने जीवन में हर काम की बेहतरी के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आज के दिन आपको ढाक या पलाश के वृक्ष की उपासना करनी चाहिए। अगर आस-पास कहीं वृक्ष उपलब्ध हो तो उसकी जड़ में जल भी डालना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप आज के दिन ढाक या पलाश के वृक्ष को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं और उससे संबंधित चीजों का उपयोग करने से बचें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे, लेकिन अगर आपको आस-पास कहीं ढाक या पलाश का वृक्ष न मिले तो आप वृक्ष की फोटो डाउनलोड करके उसको अपने पास संजोकर रखें और प्रणाम करें।
- आपके व्यापार में मंदी चल रही है और आप अपने काम को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो आज के दिन एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें शहद भरकर, उस पर ढक्कन लगाकर घर के उत्तर-पश्चिम कोने में रख दें और आज पूरा दिन रख दें। अगले दिन उस शहद से भरे मिट्टी के बर्तन को मन ही मन अपने व्यापार की बढ़ोतरी के लिए प्रार्थना करते हुए किसी एकांत स्थान पर छोड़ दें।
- आप धन-धान्य और भौतिक सुखों की बढ़ोतरी चाहते हैं तो आज एक पलाश का फूल और साथ ही एक एकाक्षी नारियल लें। अगर आपको पलाश का ताजा फूल न मिले तो आप पंसारी के यहां से सूखा हुआ पलाश का फूल भी ला सकते हैं। वो आपको आसानी से मिल जायेगा। अब उस पलाश के फूल और एकाक्षी नारियल को एक सफेद रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में या आप घर में जिस स्थान पर धन रखते हैं, वहां पर रख दें।
- आपकी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है, तो अपनी तबीयत में सुधार के लिए या अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज के दिन ज्वार के आटे की रोटी बनाकर गाय को खिलाएं और हाथ जोड़कर आशीर्वाद लें। लेकिन अगर आप ज्वार के आटे की रोटी न बना पाएं तो ज्वार का आटा या साबुत ज्वार के दाने किसी मंदिर में दान कर दें।
- आप अपने नये बिजनेस से संबंधित किसी लीगल मैटर में उलझ गए हैं, तो उससे बाहर निकलने के लिए आज के दिन शनि स्तोत्र में दिये शनिदेव के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तु ते। नमो मन्दगते तुभ्यं निस्त्रिंशाय नमोऽस्तुते।।
- आप अपने सुख-सौभाग्य की वृद्धि चाहते हैं तो आज गाय का शुद्ध देशी घी और एक कपूर की डिब्बी मंदिर में दान करें। साथ ही मंदिर जाकर उस कपूर की डिब्बी में से एक कपूर की टिकिया निकाल कर अपने हाथों से जलाएं और भगवान की आरती करें। बाकी मंदिर में ही रखी रहने दें।
- आप अपनी किसी खास इच्छा की पूर्ति करना चाहते है तो आज शनिवार के दिन शाम के समय अपनी लंबाई के बराबर कच्चा सूत लें। अब उस धागे को साफ पानी से धोकर आम के पत्ते पर लपेट लें और अपनी इच्छा मन में बोलते हुए उस पत्ते को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
- कठिन परिश्रम के बाद भी आपको सफलता हासिल नहीं हो रही तो आज शनिवार के दिन शाम के समय शनिदेव की पूजा करने के बाद शनि के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है-‘ऊँ शं शनैश्चराय नम:’।
- आप अपनी किस्मत को अपने फेवर में करना चाहते हैं तो आज शनिवार के दिन एक कटोरी में कड़वा तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें। उसके बाद उस तेल का दान शनि का दान लेने वाले को कर दें।