Shardiya Navratri 2025- नवरात्रि व्रत नहीं रख पा रहे तो करें ये 7 उपाय, माता रानी होंगी प्रसन्न

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Shardiya Navratri 2025:- शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है। यह पर्व शक्ति की आराधना और साधना को समर्पित है। दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन विजयादशमी के साथ होता है। नौ दिनों तक भक्तजन देवी माँ के नौ रूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखकर अपनी मनोकामनाएँ पूर्ण करने का वरदान माँगते हैं।

हालांकि, बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो किन्हीं कारण से नौ दिनों तक उपवास नहीं रख पाते हैं। उन्हें फिक्र करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बिना व्रत रखें भी देवी मां को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके लिए ये आसान उपाय करने होंगे।

देवी कृपा पाने के लिए करें ये उपाय (Shardiya Navratri 2025)

गुड़हल के फूल: पसंदीदा फूल अर्पित करके जीत लें माता रानी का मन नवरात्रि में नौ दिनों तक मातारानी की नियमित पूजा और आराधना करने का शुभ फल मिलता है। इस दौरान रोजाना गुड़हल के फूल मां जगदंबा को अर्पित करना चाहिए। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होती है। घर में सख और शांति बनी रहे, इसके लिए भी इस उपाय को अपनाना चाहिए।

पान का बीड़ा बनाएगा आपकी बात: मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में देवी मां को पान का बीड़ा अर्पित करने से मां प्रसन्न होती है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह उपाय अच्छे कार्यों के पूरा होने में आ रही बाधाओं से छुटकारा दिलाने में भी प्रभावशाली बताया गया है।

इन वस्तुओं का करें दान: नवरात्रि में कुछ चीजों का दान करने से आपके जीवन में आने वाली कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। इन दिनों में आपको लाल चीजें, पीतल की घंटी, अनाज, कपड़े और धन का दान करना शुभ होता है। इस उपाय को करके आप बिना उपवास रखें भी अपनी किस्मत बना सकते हैं।

मंत्र जाप: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्रों का जप करते रहे। आप देवी दुर्गा के 108 नामों का भी जप कर सकते हैं। इससे बिना व्रत रखें भी आप मां को प्रसन्न कर सकते हैं। इन मंत्रों का करें जप: “ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः” या “सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोस्तुते”

Navratri Kanya Pujan 2025: जानिए नवरात्रि में किस उम्र की कन्या के पूजन से क्या लाभ मिलेगा

मां की आराधना के लिए चुनें लाल आसन: नवरात्रि में देवी मां की पूजा के लिए साधकों को लाल रंग के ऊनी आसन पर बैठना चाहिए। लाल आसम पर बैठकर देवी मां का स्मरण करने से हमारी एनर्जी बढ़ती है और जीवन में भी पॉजिटिविटी आती है।

दुर्गा चालीसा पाठ: नवरात्रि के दिनों में दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ करें। इससे आपको मानसिक रूप से असीम शांति प्राप्त होती है। ज्योतिषियों की माने तो यह उपाय आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। इसके साथ ही कर्ज से भी राहत मिलती है।

अगर आपने किसी कारणवण नौ दिनों के व्रत नहीं रखें हैं, तो यह सोचकर परेशान होने की जरूरत नहीं है कि आप माता रानी को खुश नहीं कर पाएंगे। क्योंकि यहां बताए गए उपाय बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना उपवास भी देवी मां की कृपा पा सकते हैं।

Leave a Comment