आज से निकलेंगी प्रभात फेरि की
घोड़ाडोंगरी नगर के गुरूद्वारा में गुरु सिंघ सभा की बैठक में तय किया गया गुरुपूरब प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर प्रातः4 नितनेम अमृता वेला कर 5 बजे से गुरुद्वारे से नगर भ्रमण पर निकाली जाएंगी प्रभात फेरी 26 अगस्त दिन रविवार से निकाली जाएंगी इसके पश्चात दिनांक 03/11/2025 दिन सोमवार को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा गुरुनानक देव जी की जयंती के पावन पर्व पर 5 नवम्बर दिन बुधवार को गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब का दरबार सजा कर पाठी एवं संगत द्वारा कीर्तन दरबार लगाया जाएगा इसके पश्चात अरदास कर गुरु का अटूट लंगर आयोजन किया जायेगा। एवं गुरु पूरब की रात्रि 12 बजे गुरुनानक देव जी का जन्म जयंती मनाई जाएगी इस बैठक में तजिंदर सिंह पोपली, सतनाम सिंह सलूजा , भूपेंदर पोपली, सुमित सलूजा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू हरप्रीत सिंह खनूजा, जतिन आहूजा, रमनजीत सिंह खनूजा, एवं समस्त सिख समुदाय प्रमुख रूप मौजूद रहे
Accident News: बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर पिकअप और कार में टक्कर, मौके पर लगी भीड़ –

