फ्रिजी बालों को Silky बना देंगे ये 4 हेयर मास्क, जानिए लगाने का तरीका

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Silky and Shiny Hair:- इन दिनों हेयर फॉल की समस्या बहुत आम बात हो चुकी है। बारिश का मौसम हो या गर्मी, सर्दी का मौसम हो, बालों का झड़ना तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इसके बहुत सारे कारण होते हैं। कई बार हवा में मौजूद नमी की वजह से भी बाल कमजोर होने लगते हैं और टूटना शुरू हो जाते हैं। तो वहीं कई बार गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। इस चीज से बचने के लिए आमतौर पर मार्केट में मिलने वाले महंगे ब्रांडेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिलता। कई बार यह थोड़ा बहुत असरदार होता भी है, लेकिन एक लिमिटेड टाइम पीरियड तक। उसके बाद वापस फिर से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।

ऐसे में अगर बालों को धोने के एक-दो दिन बाद ही वो फिर से चिपचिपे लगने लगें, तो समझिए स्कैल्प कहीं न कहीं SOS सिग्नल दे रहा है। बार-बार सिर धोने के बाद भी अगर बाल भारी, बेजान और बिना चमक के दिखते हैं, तो इसकी वजह स्कैल्प में ज्यादा ऑयल बनना या गलत हेयर केयर रूटीन हो सकता है।

                                                                   बालों को शाइनी बनाने के लिए हेयर मास्क 
केले का हेयर मास्क

केला बालों की चमक लौटाता है, इसलिए अपने बालों पर केले का हेयर मास्क इस्तेमाल करें। दो पके हुए केले मैश करने हैं। इसमें एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं अब इसे 1 चम्मच शहद के साथ ब्लेंड करें, इसे अपने बालों में लगाएं और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद अच्छे से बाल धोएं।

एग हेयर मास्क

अंडे का हेयर मास्क रूखे बालों के बेहद लाभदायक है, एक अंडे की जर्दी में 2 चम्मच जैतून का तेल और 1 कप मिलाएं इसमें  नीबू का रस डालें और इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें इससे आपके बाल मजबूत होंगे और खराब हुए बालों में भी रौनक लौट आएगी।

Read Also: Hair Growth Tips: बालों को तेजी से लंबा करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

दही का मास्क

बालों के लिए दही का मास्क बेहद कारगर है। आधा कप दही लीजिए और हल्के गीले बालों में मालिश कीजिए और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए, इसके बाद शैम्पू कर लीजिए, बालों की चमक लौट आएगी।

दूध और शहद का मास्क

बालों के लिए दूध बेहद जरूरी पोषक तत्व है  दूध को अपनी डाइट में तो शामिल करना ही चाहिए इसे आप हेयर मास्क के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक कप दूध में एक चम्मच शहद मिलाएं और बालों पर मालिश करें।15 मिनट के लिए छोड़ दें और गुनगुने पानी और शैंपू से धुल लें, आपके रूखे और बेजान बालों में जान आ जाएगी।

Leave a Comment