Sone Ka Bhav Aaj Ka: सोना-चांदी में आई गिरावट, जानिए 10 ग्राम का भाव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Sone Ka Bhav Aaj Ka:- ईरान युद्ध का असर सोमवार को सोना और चांदी पर भी दिखाई दिया। सोमवार सुबह-सुबह सोना और चांदी की कीमत धड़ाम हो गई। एमसीएक्स पर सोना 1800 रुपये से ज्यादा गिर गया। वहीं चांदी में 4000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई। सोने-चांदी की कीमत में गिरावट कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी डॉलर में तेजी की वजह से भी आई।

एमसीएक्स पर शुक्रवार को अप्रैल डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 1,61,634 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी प्रति किलो 2,68,285 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। सोमवार को दोनों धातुएं गिरावट के साथ खुलीं। सुबह 10 बजे सोना प्रति 10 ग्राम 1251 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,383 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी प्रति किलो 4433 रुपये की गिरावट के साथ 2,63,852 रुपये पर कारोबार कर रही थी।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है कीमत?

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। स्पॉट गोल्ड करीब 1.7% गिरकर 5,082 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.4% गिरकर 5,099 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी मजबूत डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं में खरीदने वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो गया, जिससे मांग कमजोर पड़ी। वहीं स्पॉट सिल्वर करीब 2.2% गिरकर 82.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

क्यों आई सोने-चांदी में गिरावट?

सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। इससे निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम हो गई है, जिसके चलते सोने में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

क्या है एक्सपर्ट की राय?

एक्सपर्ट के मुताबिक सोना-चांदी में फिलहाल तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। डॉलर इंडेक्स, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक वित्तीय बाजारों की अनिश्चितता के कारण कीमतें अस्थिर रह सकती हैं। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए कीमतों में गिरावट के दौरान धीरे-धीरे निवेश बढ़ाना बेहतर रहेगा।

Leave a Comment