Sone Ka Bhav Aaj Ka:- सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार सुबह, सोने की कीमतों में ₹2,780 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई, जिससे 24-कैरेट सोने की कीमत ₹1,54,790 हो गई। वहीं, चांदी की कीमतों में भी ₹5,000 (प्रति किलोग्राम) की गिरावट आई, और अब इसकी कीमत ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। इससे पहले, बुधवार (18 मार्च, 2026) को 24-कैरेट सोना ₹1,57,570 पर और चांदी ₹2,65,000 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट (18K) सोने का भाव ₹1,16,130 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,16,030 चल रहा हैं। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में ₹1,15,980 और चेन्नई, कोयंबटूर में ₹1,22,390 चल रहा है।
22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में 22 कैरेट का भाव ₹1,41,900 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,41,800 पहुंच गया है। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,41,750 दर्ज हुए है। चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,45,960 चल रहा है।
24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में सोने के रेट ₹1,54,790 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,54,690 और मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,54,640 दर्ज हुए हैं। चेन्नई, कोयंबटूर में सोने की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। यहां भाव ₹1,58,940 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर) चल रहा है।
प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव
दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर में चांदी के भाव ₹2,60,000 (प्रति किग्रा) चल रहे हैं । चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल मेंकीमतों में बढ़त (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते) बनी है। यहां चांदी का भाव ₹2,65,000 (प्रति किग्रा) हो गया है।

