Summer स्पेशल फेसपैक: टैनिंग हटाकर देगा इंस्टेंट ग्लो, वो भी घर बैठे 🌞

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Summer Skincare Tips:- गर्मी की चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाला मौसम हर किसी पर बुरा असर डालता है। यह एक ऐसा मौसम है जिसमें न सिर्फ़ चेहरे पर, बल्कि पूरे शरीर की त्वचा पर टैनिंग हो जाती है। सूरज की तेज़ रोशनी और प्रदूषण का असर इतना ज़्यादा होता है कि त्वचा की प्राकृतिक चमक और रौनक पूरी तरह से खत्म हो जाती है।

इस मौसम से होने वाले नुकसान से अपनी त्वचा को बचाने के लिए, लोग अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। कुछ लोग महंगी सनस्क्रीन लगाते हैं, तो कुछ टैनिंग ठीक करने वाली क्रीम इस्तेमाल करते हैं। हालाँकि, इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स की वजह से, त्वचा ठीक होने के बजाय अक्सर और ज़्यादा खराब और रूखी हो जाती है। आपको इसी मुश्किल से बचाने के लिए, हम यहाँ एक घर पर बनने वाले फेस पैक के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आप इस प्राकृतिक फेस पैक को आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस टमाटर, गुलाब जल, अनार, स्ट्रॉबेरी और बेसन की ज़रूरत होगी।

स्किन के लिए टोमैटो स्ट्रॉबेरी फेसपैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए सारी चीज आपको आपके घर में आसानी से मिल जाएगी। यह बेहतरीन फेस पैक है क्योंकि इसके अंदर जिन चीजों का उपयोग हो रहा है, वो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है। टमाटर और स्ट्रॉबेरी ऐसी चीज है जो सनबर्न को ठीक करते हैं। अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो उम्र के असर को धीमा करता है। गुलाब जल से चेहरे पर ताजगी आती है और ठंडक का एहसास होता है। इन चीजों से बनाया गया फेस पैक आपकी त्वचा को गर्मियों में बिल्कुल सॉफ्ट और चमकदार बनाए रखने का काम करेगा। चलिए जान लेते हैं कि इसे कैसे बनाना है और किस तरह से उपयोग करना है।

Lips Care Tips: फटे होंठों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, होंठ बने मुलायम और खूबसूरत –

फेसपैक की सामग्री

फेस पैक बनाने के लिए दो बड़े चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच टमाटर का पल्प, एक बड़ा चम्मच अनार का जूस, दो पिसी हुई स्ट्रॉबेरी और जरूरत के अनुसार गुलाब जल लगेगा।

कैसे बनाएं

  • सबसे पहले आपको एक कांच की कटोरी में बेसन लेना होगा और उसमें टमाटर का ताजा पल्प और पीसी हुई स्ट्रॉबेरी मिलानी होगी।
  • अब इसमें अनार का जूस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इस मिश्रण को लगाने लायक और चिकना बनाने के लिए आपको इसमें गुलाब जल मिलाना होगा।
  • इसे तब तक अच्छी तरह से मिलाते रहें जब तक एक स्मूथ पेस्ट बनकर तैयार ना हो जाए।

कैसे करें इस्तेमाल

  • फेस पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें।
  • अब उंगली या फिर ब्रश की मदद से इस चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से समान परत में अप्लाई कर लें।
  • अब आपको 15 से 20 मिनट तक इसे सूखने देना है।
  • जब यह सूख जाएगा तो अपने हाथों को गीला कर सर्कुलर मोशन में मसाज करें और ठंडे पानी से चेहरा धो लें। अगर आप टैनिंग से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं तो हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

Leave a Comment