Suzuki ने पेश किया Gixxer SF 250 Flex Fuel बाइक जो सिर्फ 15% खर्च होगा पेट्रोल, जानिए कीमत और फीचर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel :- इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह अब देश में फ्लेक्स फ्यूल पर भी तेजी से फोकस हो रहा है। इस बार ऑटो एक्सपो में फ्लेक्स फ्यूल के कई मॉडल प्रदर्शित किए गए। ऑटो एक्सपो में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी नई जिक्सर SF 250 फ्लेक्स फ्यूल पेश की। यह बाइक 250cc BS6 इंजन से लैस है, जिसे इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है। इस बाइक में 20% से 85% इथेनॉल का मिश्रण इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे CO2 उत्सर्जन कम होगा। जिक्सर SF 250 फ्लेक्स फ्यूल की कीमत ₹2,16,500 रखी गई है।

इंजन और पावर (Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel)

सुजुकी ने इस बाइक के इंजन को बेहतर बनाने के लिए इसमें कई अपडेट किए गए हैं। अब बाइक में लगा यह इंजन पूरी तरह से एथेनॉल–मिश्रित फ्यूल पर चलने के लिए रेडी है। इस इंजन में नया फ्यूल पंप, फ्यूल लाइन, इंजेक्टर, नया ECM के साथ नए डिजाइन किए गए पिस्टन रिंग्स और वाल्व को शामिल किया गया है

इंजन की बात करें तो Gixxer SF 250 Flex Fuel में 250cc का इंजन दिया है। यह  इंजन E85 (85% इथेनॉल) फ्यूल पर 27.5 bhp की पावर और 27 bhp की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा 22.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Read Also : नए फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ 2025 Honda Activa भारत में लॉन्च, जानें कीमत

डिजाइन और फीचर्स (Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel)

Gixxer SF 250 Flex Fuel का डिजाइन स्पोर्टी है जो यूथ को पसंद आएगा इसमें नए डिजाइन वाली LED हेडलाइट और LED टेल लाइट देखने को मिलती है। रात में रोड पर इनकी अधिक विजिबिलिटी मिलती है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए बाइक में स्पोर्टी डुअल मफलर भी दिया गया है। इस बाइक में स्प्लिट–सीट, ब्रेकिंग के लिए डुअल–चैनल ABS भी है।

इसके साथ ही इसमें ईजी स्टार्ट सिस्टम भी बाइक में शामिल हैं। बाइक में ऑल–डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो ब्लूटूथ के जरिए से सुजुकी के राइड कनेक्ट होता है। इस स्मार्ट फीचर के जरिए नेविगेशन, ट्रिप डेटा और अन्य राइडिंग स्टेटस को सीधे अपने स्मार्टफोन स्क्रीन पर देख सकते हैं।

Leave a Comment