Sweet Potato: शकरकंद का स्वाद बढ़ाने का सीक्रेट तरीका, फीकी शकरकंद भी हो जाएगी मीठी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Sweet Potato:- ठंड के मौसम में बाजार में मिलने वाली शकरकंद न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद में विटामिन-A, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। खासतौर पर बच्चों की डाइट में शकरकंद को किसी न किसी रूप में जरूर शामिल करना चाहिए।

अक्सर लोग शकरकंद को उबालकर या भूनकर खाते हैं, वहीं कुछ लोग उबली हुई शकरकंद को हल्का सा फ्राई भी कर लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि शकरकंद का स्वाद बिल्कुल फीका निकल आता है, जिससे खाने का मजा खराब हो जाता है।
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको एक ऐसा आसान और खास तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे शकरकंद की नेचुरल मिठास और स्वाद दोनों कई गुना बढ़ जाएंगे। इस ट्रिक को अपनाने के बाद फीकी से फीकी शकरकंद भी खाने में मीठी और बेहद स्वादिष्ट लगेगी। आइए जानते हैं शकरकंद खाने का यह खास सीक्रेट तरीका।

ऐसे खाएंगे तो फीकी शकरकंद भी मीठी लगेगी (Sweet Potato)

पहला तरीका- उबली हुई शकरकंद का स्वाद ज्यादा फीका लगता है। शकरकंद की सारी मिठास पानी के साथ निकल जाती है। इसलिए जब भी शकरकंद को उबालें तो इसे पानी के साथ नहीं बल्कि दूसरे तरीके से उबालना चाहिए। इसके लिए कुकर में धुली हुई शकरकंद डालें और ऊपर से एक मोटी और गीली तौलिया कुकर में रख दें। तौलिया से शकरकंद को कवर कर दें और अब एकदम धीमी आंच पर शकरकंद को पकाएं। पानी न होने की वजह से शकरकंद उबालते वक्त कुकर से सीटी नहीं आएगी। सिर्फ भाप में शकरकंद पक जाएंगी। करीब 15-20 मिनट में शकरकंद उबलकर तैयार हो जाएंगी। ये कहीं ज्यादा मीठी लगेंगी।

दूसरा तरीका- अगर आप नॉर्मल आलू की तरह ही शकरकंद को पानी में उबाल रहे हैं तो इसे थोड़ा कम गलाएं। जैसे अगर शकरकंद 3 सीटी लगाने पर पकती हैं तो इनमें 2 सीटी ही लगाएं। अब कुकर खुलने पर शकरकंद को निकाल लें। एक भारी तली का तवा गर्म करें और उस पर उबली हुई शकरकंद रखकर सेंक लें। शकरकंद को पलटते हुए सेंकना है जिससे शकरकंद का सारी पानी सूख जाएगा। इस तरह शकरकंद में भुना हुआ स्वाद आएगा और ये ज्यादा मीठी लगेंगी।

Read Also:- Atta Chilla Recipe: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी आटे का चीला, नोट करें रेसिपी

तीसरा तरीका- शकरकंद को भूनकर खाने पर इसकी मिठास कई गुना बढ़ जाती है। कोयला या चूल्हे की आग में भुनी शकरकंद का स्वाद ही अलग होता है। आप चाहें तो इन्हें किसी भारी तवा पर या कड़ाही में भी भून सकते हैं। शकरकंद को धोकर तवे पर रख दें और ऊपर से किसी प्लेट या बर्तन से कवर कर दें, जिससे भाप बाहर न निकल पाए। गैस एकदम धीमी कर दें और शकरकंद को पलटते हुए भून लें। इस तरह भुनी शकरकंद बहुत मीठी और स्वाद लगती हैं।

चौथा तरीका- अगर शकरकंद बहुत ज्यादा फीकी हैं तो इन्हें आप गुड़ से खा सकते हैं। अगर आप कोई चाट बना रहे हैं और उसमें शकरकंद का मीठा स्वाद आना चाहिए, तो इसमें 1 चम्मच पिसी चीनी या बूरा मिला सकते हैं। शकरकंद के ऊपर बूरा डालकर ऐसे ही खा सकते हैं। इससे फीकी से फीकी शकरकंद का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा।

Leave a Comment