यूपी में भाजपा को बड़ा नुकसान, NDA 39, इंडी को 39 सीटों पर बढ़त

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

UP Lok Sabha Election 2024 :- 2024 लोकसभा चुनाव का आज फाइनल दिन है। यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। 80 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें NDA 38, इंडी गठबंधन 39 और 3 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है। बसपा शून्य पर सिमटती दिख रही है।

अमेठी में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी को पीछे कर दिया है। केएल शर्मा ने 9500 हजार वोटों से बढ़त बना ली है। कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी शुरू से बढ़त बनाए हैं।

काशी में पीएम मोदी ने अजय राय को पिछाड़ दिया है। नगीना में भी बड़ा उलटफेर हुआ है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद 29 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

इधर, मेरठ से अरुण गोविल 14 हजार और सहारनपुर से इमरान मसूद 31 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बदायूं से शिवपाल का बेटा आदित्य पिछड़ रहा है।

यूपी से पीएम मोदी के 12 और योगी कैबिनेट के 4 मंत्री मैदान में हैं। अखिलेश और डिंपल समेत मुलायम परिवार के 5 सदस्यों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

ये नतीजे तय करेंगे कि राहुल-अखिलेश की जोड़ी कमाल कर पाई या नहीं? प्रियंका गांधी का राजनीतिक भविष्य क्या होगा? मायावती की राजनीति खत्म होगी? इन सवालों का जवाब भी मिलेगा।

अगर एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 67 से 70 सीटें मिलीं, तो राम मंदिर के बाद मथुरा-काशी एजेंडे को तेज कर सकती है। रिजल्ट योगी का राजनीतिक भविष्य भी तय करेगा। कई और सवाल हैं, जिसके जवाब इस रिजल्ट में मिलेंगे।

Leave a Comment