Vaishno Devi News: वैष्णो देवी हादसे में 41 लोगों की मौत, कई घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Vaishno Devi News:- जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। जम्मू और कश्मीर में कटरा के पास वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ हैं। इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की जान चली गई। यह दुखद घटना मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे हुई। भूस्खलन मंदिर के रास्ते में अधक्वारी के पास इंद्रपास्थ भोजनालय के नजदीक हुआ।बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और अभी भी लोगों को बचाने का काम कर रहे हैं।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है।लगातार बारिश के कारण जम्मू में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, जिससे रात में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। एएसपी रियासी परमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन में 41 लोगों की मौत हो गई है।

20 हजार यात्री ठहरे

मंगलवार तक कटड़ा और जम्मू के होटलों और गेस्ट हाउस में करीब 20 हजार यात्री ठहरे हुए थे।मंगलवार दोपहर बाद अर्धकुंवारी के पास भूस्खलन से पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा गिरा था और इससे 200 फीट हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रा ट्रैक की मरम्मत में अभी समय लग सकता है।

वहीं, मंगलवार सुबह साढ़े आठ से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक उधमपुर में 629.4 मिलीमीटर और जम्मू में 296 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक दिन में वर्षा का रिकॉर्ड है। पिछले दो दिन में प्रदेश में भारी वर्षा, बाढ़ व भूस्खलन से कुल 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

खतरे के निशान पर पहुंची झेलम

बुधवार दोपहर बाद जम्मू में मौसम में सुधार तो आया, लेकिन कश्मीर में लगातार वर्षा से झेलम समेत कई नदी-नालों का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया। इससे श्रीनगर के राजबाग में पानी भर गया। पुलिस ने वहां से लोगों को बाहर निकाला। अनंतनाग के अच्छाबल में भी कई जगह नदी का पानी लोगों के घरों में दाखिल हो गया। इस दौरान दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई।

इधर, जम्मू की अखनूर तहसील के परगवाल में चिनाब नदी के पास एक सीमांत चौकी में फंसे बीएसएफ के सात जवानों को मंगलवार रात को ग्रामीणों ने बचा लिया गया, जबकि एक बीएसएफ जवान का बुधवार सुबह शव बरामद हुआ। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के वाढवन में भी मंगलवार रात बादल फटने से आई बाढ़ में 10 मकान बह गए।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिला में लिद्दर नदी में फंसे 22 लोगों को एसडीआरएफ के जवानों ने बचाया। शेषनाग नाले में आई बाढ़ ने पहलगाम में चार इमारती ढांचों को नुकसान पहुंचाया। कुलगाम, पुलवामा, शोपियां और श्रीनगर के अलावा बड़गाम और गांदरबल में भी वर्षा हुई है।

मृतकों के परिजनों को मुआवजे का एलान

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में मारे गए प्रत्येक श्रद्धालु के परिवार को नौ लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है।

वहीं जम्मू में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हर मृतक के परिवार को छह लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा की चेतावनी के बावजूद तीर्थयात्रियों को क्यों नहीं रोका। इसकी जांच होनी चाहिए।

25,000 लोगों को सुरक्षित निकाला, आज बंद रहेंगे स्कूल

बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू और उसके साथ सटे इलाकों में 5000 से ज्यादा लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कहा कि बाढ़ के कारण बंद रास्तों को बुधवार को खोल दिया गया। सिर्फ कुछ जगहों पर जहां भूस्खलन के कारण मलबा पड़ा है या सड़क बह गई है, वहां वाहनों की आवाजाही बंद है।..

बारिश से बेहाल, जम्मू के कई इलाकों में बिजली गुल

जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश के बीच जम्मू शहर के कई इलाकों में बिजली गुल है। खबरों के अनुसार, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, तार टूट गए हैं और कई ट्रांसफार्मर जल गए हैं। बिजली विभाग की टीमें बिजली बहाल करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। इस बीच, गिरे हुए पेड़ों ने कई सड़कें अवरुद्ध कर दी हैं; जम्मू नगर निगम के कर्मचारी सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मलबा हटा रहे हैं और सड़कों की सफाई कर रहे हैं।

29 अगस्त को पूरे जम्मू और कश्मीर में मौसम की स्थिति में और सुधार होगा: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का ट्वीट

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, “जम्मू और कश्मीर अपडेट: IMD(भारतीय मौसम विभाग) की ओर से एक आश्वस्त करने वाली रिपोर्ट है। कल की खराब मौसम की स्थिति में आज जम्मू और कश्मीर में सुधार हुआ है। आज और कल के लिए “लाल रंग” की चेतावनी को घटाकर “पीले रंग” कर दिया गया है। आज और कल जम्मू, उधमपुर और डोडा के क्षेत्रों में केवल कुछ स्थानों पर भारी वर्षा (24 घंटे की अवधि में 7 से 11 सेमी.) होने की उम्मीद है। 29 अगस्त को पूरे जम्मू और कश्मीर में मौसम की स्थिति में और सुधार होगा।”

Leave a Comment