Vastu Shastra:- वास्तु शास्त्र में दिशा को बहुत ज़रूरी माना जाता है। वास्तु शास्त्र से ही पता चल सकता है कि कौन सी चीज़ कहाँ फ़ायदेमंद है। आज हम आपको मिट्टी की चीज़ों की सही दिशा के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे तो मिट्टी के गमलों में लगे पौधे घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, लेकिन जब इन गमलों को थोड़ी जानकारी के साथ घर में सही दिशा और जगह पर रखा जाए, तो ये घर के माहौल में पॉज़िटिव एनर्जी को कई गुना बढ़ा देते हैं। वास्तु के अनुसार, मिट्टी की चीज़ों को दक्षिण-पश्चिम दिशा में सही तरीके से रखने के कई फ़ायदे हैं। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानें दक्षिण-पश्चिम दिशा में मिट्टी की चीज़ों को रखने का सही तरीका।
दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध किस तत्व से
जिस तरह से ईशान कोण यानी कि उत्तर-पूर्व दिशा पृथ्वी तत्व से जुड़ा है। वैसे ही दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध भी पृथ्वी तत्व से होता है। मिट्टी से संबंधित चीजें इस दिशा में रखने से घर या बगीचे में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
नैऋत्य कोण और मिट्टी की चीजें
यदि आप बगीचे में मिट्टी के बड़े गमले लगवाना चाहते हैं, तो उन्हें नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। इससे आपके घर में धन, संपन्नता और स्थायित्व बढ़ने के योग बनते हैं। वहीं अगर मिट्टी के छोटे गमले लगवाने हैं, तो उन्हें ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा (North-East Direction) में रखें। यह दिशा भी सकारात्मक ऊर्जा देती है और छोटे गमलों के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
Vastu Tips: सोने से पहले भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रुक सकती है घर की तरक्की
भारी मिट्टी की चीजों का लाभ
इस दिशा में मिट्टी की भारी वस्तुएं रखने से घर में संतुलन और सुरक्षा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह की व्यवस्था से घर के वातावरण में स्थिरता आती है और परिवार के सदस्य मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत रहते हैं। दक्षिण-पश्चिम दिशा में मिट्टी की चीजें रखने का यह सरल तरीका हर घर में अपनाया जा सकता है। उम्मीद है कि आप भी इन वास्तु टिप्स को अपनाकर लाभ उठाएंगे और घर-आंगन में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

