Vastu Tips: सोने से पहले भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रुक सकती है घर की तरक्की

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Vastu Tips:- वास्तु शास्त्र में सोने से पहले की कुछ आदतों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अपनाने से आपका भविष्य बेहतर हो सकता है। ये आदतें आपको जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद कर सकती हैं और वास्तु दोषों को दूर करने में भी मदद कर सकती हैं।

सोने से पहले आपको किचन में पड़े जूठे बर्तन साफ कर देने चाहिए, इसके साथ ही किचन की साफ भी आपको करना चाहिए। वास्तु के अनुसार जो लोग किचन और बर्तन को साफ करके सोते हैं माता लक्ष्मी का उन पर आशीर्वाद बरसता है। इसके साथ ही वास्तु दोष से भी ऐसे लोगों को मुक्ति मिलती है।

वास्तु के अनुसार सोने से पहले आपको घर के बिखरे सामान को भी व्यवस्थित करना चाहिए। इसके साथ ही अपने बिस्तर को भी सही तरीके से आपको लगाना चाहिए। इससे मानसिक शांति और अच्छी नींद आपको प्राप्त होती है।

Read Also: Holi Ke Rang: जानिए होली पर किस रंग का क्या होता है महत्व

सोने से पहले आपको अपने सिरहाने के पास पानी भी अवश्य रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार सिरहाने रखा पानी नकारात्मकता को दूर करता है। पानी अगर आप तांबे के बर्तन में रखें तो ज्यादा बेहतर होता है।

सोते समय आपको सही दिशा का ज्ञान होना भी जरूरी है। वास्तु के अनुसार सोते समय आपका सिर या तो पूर्व या फिर दक्षिण दिशा में होना चाहिए। इन दिशाओं में सिर रखने से सकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर में प्रवेश करती है।


Leave a Comment