Virosh Wedding: PM मोदी को खुद रिसेप्शन का न्योता देने पहुंचे थे रश्मिका-विजय

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Virosh Wedding:- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में एक निजी समारोह में 26 फरवरी को शादी रचा ली है. इस जोड़ी ने तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही वेडिंग की तस्वीरों ने तहलका मचा रखा है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कपल की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी का न्योता देने के लिए पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे. 26 फरवरी को शादी के आधिकारिक ऐलान के बाद पहले गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुईं और अब पीएम मोदी के साथ उनकी मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है.

इस दिन होगा रश्मिका-विजय रिसेप्शन

खबरों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाले अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने पहुंचे थे. वायरल तस्वीरों में दोनों प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करते और उन्हें शॉल भेंट करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान रश्मिका पीले रंग के एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विजय ऑल-वाइट लुक में काफी जच रहे थे.

Rashmika- Vijay पहुंचे पीएम मोदी को न्योता देने, न्यूलीवेड कपल ने अमित शाह  को भी रिसेप्शन में किया इन्वाइट | Moneycontrol Hindi

शादी के बाद वायरल हुईं कपल की तस्वीरें

शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक-दूसरे के लिए दिल छू लेने वाले नोट लिखे. रश्मिका ने बड़े गर्व से विजय को अपना पति बताते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध दिए. उन्होंने लिखा, ‘मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा. वो इंसान जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार क्या होता है और सुकून किसे कहते हैं. उन्होंने मुझे हर दिन यकीन दिलाया कि बड़े सपने देखना बिल्कुल सही है और मैं अपनी सोच से भी कहीं ज्यादा हासिल करने के काबिल हूं. वो शख्स जिसने मुझे पागलों की तरह नाचने से कभी नहीं रोका. जिसने मुझे सिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना दुनिया की सबसे अच्छी चीज है, सच मानिए मैं इस इंसान पर पूरी किताब लिख सकती हूं.’

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपने  शादी के रिसेप्शन में आमंत्रित किया (तस्वीरें देखें) | लेटेस्टली

विजय ने पत्नी रश्मिका पर जमकर लुटाया प्यार

दूसरी तरफ, विजय देवरकोंडा ने पत्नी रश्मिका मंदाना के साथ वेडिंग फोटोज पोस्ट करते हुए भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखा और सबका दिल ही जीत लिया. उन्होंने बड़े ही प्यारे अंदाज में बताया कि आखिर उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड से ही शादी करने का फैसला क्यों लिया. विजय और रश्मिका शादी से पहले काफी समय से रिलेशनशिप में थे, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार कयासों के बावजूद उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा. आखिरकार, अब यह जोड़ी हमेशा के लिए एक हो गई है और दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं.

Leave a Comment