Volvo EX60 electric SUV:- स्वीडन की प्रीमियम कार निर्माता कंपनी वोल्वो ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मिड-साइज SUV Volvo EX60 को ग्लोबल लेवल पर पेश कर दिया है। यह SUV कंपनी की मौजूदा पेट्रोल-डीजल मिड-साइज SUV XC60 की जगह लेगी और वोल्वो के इलेक्ट्रिक फ्यूचर की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
Volvo EX60 को दो ड्राइव ऑप्शंस में पेश किया गया है। ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 810 किलोमीटर तक की रेंज देता है, जबकि रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट में यह इलेक्ट्रिक SUV 620 किलोमीटर तक चल सकती है। लंबी रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में खास बनाती है।
EX60 Cross Country भी हुई लॉन्च
EX60 के साथ ही वोल्वो ने EX60 Cross Country वर्जन को भी पेश किया है, जो कंपनी की Cross Country लाइन-अप में नया नाम जोड़ता है। यह वेरिएंट खास तौर पर एडवेंचर और ऑफ-रोड ड्राइविंग पसंद करने वालों के लिए तैयार किया गया है।
EX60 Cross Country में कंपनी ने ‘Frost Green’ नाम का नया एक्सक्लूसिव कलर दिया है, जो सिर्फ इसी मॉडल में उपलब्ध होगा। यह रंग स्कैंडिनेवियन नेचर से प्रेरित है, जो वोल्वो की डिजाइन फिलॉसफी को दर्शाता है।
Read Also: 1 लीटर में 65KM माइलेज, फुल टैंक में 650KM चलने वाली ये किफायती बाइक
डिजाइन और फीचर्स
Cross Country मॉडल में खास तौर पर डिजाइन किए गए एक्सक्लूसिव व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा आगे-पीछे के बंपर और D-पिलर पर Cross Country ब्रांडिंग इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान देती है।
इस वेरिएंट का ग्राउंड क्लीयरेंस स्टैंडर्ड EX60 से 20 मिमी ज्यादा है। साथ ही इसमें दी गई एयर सस्पेंशन की मदद से ग्राउंड क्लीयरेंस को और 20 मिमी तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे खराब रास्तों पर ड्राइविंग और आसान हो जाती है।
वेरिएंट्स
Volvo EX60 Cross Country को कंपनी के टॉप ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट्स P10 और P12 में पेश किया जाएगा, जो परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में सबसे प्रीमियम होंगे।

