Weather Update:- अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते 3 अप्रैल तक मध्य प्रदेश का मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने 4 दिनों तक मेघगर्जन और बिजली गिरने चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।
सोमवार (30 मार्च 2026) को श्योपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, खंडवा, देवास, खरगोन, पांडुर्णा, सिवनी और अनूपपुर समेत 20 जिलों में आंधी व बारिश का प्रभाव देखने को मिला। उज्जैन, नीमच, मंदसौर, बैतूल, धार और सीहोर में ओलावृष्टि हुई। नर्मदापुरम और खजुराहो में तापमान 40 °C पहुंच गया। 5 बड़े शहरों भोपाल में 37.4°C, इंदौर में 36.5°C, जबलपुर में 39.3°C, ग्वालियर में 35.8°C, उज्जैन में37.0°C दर्ज किया गया।
3 अप्रैल तक बादल-बारिश का दौर
मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। पश्चिमी जेट स्ट्रीम, लगभग 176 किमी/घंटा की गति से माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से 31 मार्च को ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड के जिलों में 40 किमी की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। 1 अप्रैल को खरगोन, बुरहानपुर और बैतूल और 2-3 अप्रैल कोइंदौर, उज्जैन, भोपाल और सागर संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मंगलवार को इन जिलों में अलर्ट
ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
48 घंटे बाद फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम
एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है, इसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में तेजी देेखने को मिलेगी। हालांकि अप्रैल तीसरे-चौथे हफ्ते में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। यहां तापमान 40°C से 45 °C तक पहुंचने के आसार हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।
Sone Ka Bhav Aaj Ka: आज क्या है सोना-चांदी के रेट, जानें आपके शहर में क्या है भाव?
1 से 3 अप्रैल तक इन जिलों में अलर्ट
- 1 अप्रैल (बुधवार): खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांडुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी।
- 2 अप्रैल (गुरुवार): इंदौर-उज्जैन संभाग इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांडुर्णा, सिवनी और बालाघाट ।
- 3 अप्रैल (शुक्रवार): भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, सतना, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना और भिंड।

