WhatsApp Noise Cancellation Feature:- यूज़र्स की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए WhatsApp में लगातार नए फ़ीचर्स जोड़े जा रहे हैं; कंपनी ने अब बीटा यूज़र्स के लिए ‘नॉइज़ कैंसलेशन‘ फ़ीचर उपलब्ध करा दिया है। इस फ़ीचर को सबसे पहले इस साल मार्च में देखा गया था। इसे वीडियो और ऑडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड से आने वाले अवांछित शोर को कम करने और कॉल की स्पष्टता को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह स्पीकर की आवाज़ पर बिना कोई असर डाले, रियल-टाइम में काम करता है। Meta के मालिकाना हक वाले इस प्लेटफ़ॉर्म ने अभी तक यह साफ़ नहीं किया है कि यह फ़ीचर बड़े पैमाने पर सभी यूज़र्स के लिए कब जारी किया जाएगा।
WhatsApp के नॉइज कैंसलेशन फ़ीचर से उन लोगों को फायदा होने की संभावना है जो अक्सर ट्रैवल करते हैं. WhatsApp डेवलपमेंट पर नजर रखने वाली साइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ खास यूजर्स के लिए वॉयस और वीडियो कॉल के लिए नॉइज़ कैंसलेशन फ़ीचर रोल आउट कर रहा है. Android बीटा यूजर्स जिनके पास वर्जन 26.14.1 है, उन्हें यह नया फीचर मिलेगा जो रियल टाइम में बैकग्राउंड नॉइज जिसमें ट्रैफ़िक और हवा भी शामिल है.
LPG पर सरकार का बड़ा फैसला, राज्यों को दोगुने मिलेंगे 5 किलो के सिलेंडर
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सिर्फ एक यूजर ने नॉइज़ कैंसलेशन फ़ीचर को ऑन किया है तो दूसरे व्यक्ति को उनकी आवाज साफ सुनाई देगी लेकिन जब तक दोनों ने फीचर ऑन नहीं किया है तब तक ऑडियो में सुधार नहीं होगा. hatsApp आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए इस फीचर की घोषणा कर सकता है. इसे सबसे पहले पिछले महीने Android ऐप वर्जन 2.26.11.8 में देखा गया था.
खास ऐप पर भी चल रहा है काम
मेटा ने WhatsApp के लिए कई नए फीचर्स जारी किए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी Apple CarPlay के लिए एक खास ऐप तैयार कर रही है, जो अभी TestFlight के जरिए बीटा में है. ऐप अब यूज़र्स को Manage Storage ऑप्शन के जरिए चैट में बड़ी फाइलों को मैन्युअल रूप से ढूंढने और डिलीट करने की सुविधा भी देता है.

