World AIDS Day 2025- विश्व एड्स दिवस जागरूकता सप्ताह का समापन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                              शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में गीता जयंती मनाई

World AIDS Day 2025/मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में सोमवार 1 दिसंबर 2025 को गीता जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वर्षा खुराना द्वारा की गई जिसमें गीता के 15वें अध्याय पुरुषोत्तम योग का वाचन हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. वर्षा ठाकरे द्वारा किया गया, जिन्होंने इस अध्याय को ‘पुरुषोत्तम योग’ बताया और इसके अंतर्गत कलियुग में उल्टे वटवृक्ष के रूपक के उपयोग पर प्रकाश डाला। एन.एस.एस. महिला इकाई अधिकारी डॉ. ममता राजपूत ने गीता के 15वें अध्याय को प्रेरक कहानी के रूप में समझाया। इस अवसर पर, डॉ. अनुज डोनीवाल ने छात्रों को गीता की वीडियो क्लिप के माध्यम से मनुष्य के सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके साथ ही महाविद्यालय में विश्व एड्स जागरूकता सप्ताह का समापन विश्व एड्स दिवस मनाकर किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ. दीपिका पिपरदे द्वारा छात्रों की एक रैली निकाली गई। एड्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत, महाविद्यालय प्रांगण से ग्राम चंदोरा तक एक और रैली का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व डॉ. मसराम ने किया। छात्रों ने नारे लगाकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। एन.एस.एस. पुरुष इकाई के कार्यक्रम प्रभारी प्रो. प्रकाश गीते ने एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से बचने हेतु सुझाव बताए। डॉ. ममता राजपूत ने छात्रों को जानकारी देते हुए कहा कि एड्स से पीड़ित व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार करें और समय रहते उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।

Betul Samachar News- वायगांव में जल संरक्षण के तहत बोरी बंधान बांध का किया निर्माण

इस अवसर पर महाविद्यालय के एन.एस.एस. कार्यक्रम प्रभारी प्रो. प्रकाश गीते, डॉ. बी.आर. बारसकर, डॉ. विनय राठौर, प्रो. अंजली सौदागर, प्रो. पूजा देशमुख, डॉ. वर्षा वानखेडे, प्रो. कृष्णा नरवरे, डॉ. अनुज डोनिवाल, डॉ. दीपिका पिपरडे, एवं समस्त छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित थे

Leave a Comment