Xiaomi 17 5G की भारत में एंट्री, 6300mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Xiaomi 17 5G:- शाओमी फैंस का इंतजार आज खत्म हो गया है। कंपनी ने अपनी पावरफुल ’17 सीरीज’ को भारतीय बाजार में उतार दिया है। ब्रांड की ओर से Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं। ये दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 की ताकत से लैस होकर आए हैं। इनसे पहले कोई भी शाओमी फोन इंडिया में इस चिपसेट पर लॉन्च ​नहीं किया गया है।

Xiaomi 17 सीरीज की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज के बेस वेरिएंट Xiaomi 17 की कीमत 1,00,000 रुपये हो सकती है। तो वहीं Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1,40,000 रुपये हो सकती है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17 की कीमत 80,000 रुपये और Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1,25,000 रुपये हो सकती है। हालांकि इस सीरीज के एक और फोन Leica Leitzphone powered by Xiaomi की कीमत की जानकारी अभी नहीं मिली है।

Xiaomi 17 के फीचर्स 

इस सीरीज के बेस वेरिएंट Xiaomi 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर CrystalRes OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 12GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। इस फोन में 6330 mAh की बैटरी और 100 W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह फोन Black, Venture Green, Alpine Pink और Ice Blue जैसे 4 कलर्स में आया है। इस फोन में Leica का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड और 50 MP का ही टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। 

Read Also: OnePlus 15T के लॉन्च से पहले इस खास फीचर का हुआ खुलासा

Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स 

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की स्क्रीन पर HyperRGB OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। इस फोन में 6000 mAh की बैटरी और 90 W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह फोन Black, White और Starlit Green जैसे 3 कलर्स में आया है। इस फोन में Leica का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड के साथ 200 MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

Leica Leitzphone powered by Xiaomi के फीचर्स

Leica Leitzphone powered by Xiaomi में भी 6.9 इंच की स्क्रीन पर HyperRGB OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन का 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज वाला सिर्फ एक ही वेरिएंट आया है। इस फोन में भी 6000 mAh की बैटरी और 90 W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह फोन सिर्फ Black कलर में आया है। इस फोन में भी Leica का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड के साथ 200 MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

Leave a Comment