Yamaha Xsr 155 Bike Launch Date :- आप यामाहा के दीवाने हैं तो यह खबर आपके लिए है। इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 अगले महीने शुरू होने जा रहा है। यह 17 से 22 जनवरी तक चलेगा। इस एक्सपो में कई गाड़ियां पेश की जाएंगी। और इस बार एक्सपो में यामाहा XSR 155 बाइक के भी शोकेस होने की उम्मीद है। यह एक मॉडर्न रेट्रो मोटरसाइकिल होगी। कंपनी इस बाइक को लॉन्च करने जा रही है। आइए जानते हैं यामाहा की नई XSR 155 बाइक में क्या खास होगा और इसकी कीमत कितनी होगी।
इंजन और पावर (Yamaha XSR 155)
नई Yamaha XSR 155 के इंजन की बात करें तो इसमें 155cc, लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिल सकता है जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस हो सकता है। इस इंजन को भारत के हर मौसम के हिसाब से सेट किया गया है ताकि परफॉरमेंस में कोई कमी ना आये। इस बाइक के फ्रेम को USD फोर्क और मोनोशॉक के जरिए सस्पेंड किया गया है। इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Skoda Kodiaq SUV का अपडेटेड वर्जन 2025 में होगा लॉन्च, Bharat Mobility 2025 में हो सकती है पेश
डिजाइन और फीचर्स (Yamaha XSR 155)
यामाहा की नई XSR 155 बाइक का डिजाइन यूथ के साथ फैमिली क्लास को भी पसंद आ सकता है। बाताया जा रहा है कि यामाहा के लिए यह एक स्पेशल बाइक है जो काफी मायने भी रखती है। यह बाइक कंपनी की ही MT-15 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसे पहले से ही भारत में बनाया जा रहा है। इससे लागत और कीमत को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। नई XSR 155 का लुक सिंपल होगा जो इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। इसमें गोल हेडलाइट से लेकर टियरड्रॉप आकार के फ्यूल टैंक, एक्सपोज़्ड डेल्टा बॉक्स फ्रेम और छोटे फेंडर तक दिया गया है।
कितनी होगी कीमत (Yamaha XSR 155)
यामाहा की नई XSR 155 बाइक की कीमत के बारे में कंपनी की तरफ से अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन सोर्स के मुताबिक इसे 1.4 लाख रुपये से लेकर 1.8 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक का सीधा मुकाबला टीवीएस रोनिन से होगा। कंपनी की तरफ से अभी तक इसे भारत में लॉन्च करने की किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है।