Betul Ki Khabar/चिचोली। मध्य प्रदेश शासन में मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए बयान कांग्रेसियों मंत्री पद से हटाए जाने और कार्यवाही की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा है
कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण चिचोली जिला बैतूल इस ज्ञापन के द्वारा दिए गए अपने बताया कि
- म.प्र. शासन के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना अधिकारी लेप्टीनेट कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिये गये बयान में कहा गया है कि वह आंतकवादी की बहन है जिसे प्रधान मंत्री मोदी जी द्वारा आपरेशन सिंदूर में भेजकर लेप्टीनेट कर्नल सोफिया कुरैषी से आंतवादियों का सफाया किया है।
- भारतीय सेना में भर्ती होने के बाद किसी इंसान की कोई जाति धर्म नहीं होता हैं वह केवल भारतीय सैनिक कहलाता है मंत्री विजय शाह द्वारा लेप्टीनेट कर्नल सोफिया कुरैशी को आंतकवादियों की बहन बतलाकर मंत्री विजय शाह द्वारा भारत वर्ष की संपूर्ण महिला व भारत की संपूर्ण सेना का घोर अपमान किया गया हैं। जिससे मंत्री शाह के इस बयान के कारण आज देश को नीचा देखना पड़ रहा हैं। हम मंत्री विजय शाह के उक्त बयान की पूरजोर निंदा करते हैं, एवं भारत की संपूर्ण नारी जगत मंत्री विजय शाह की निंदा करता है।
- मंत्री विजय शाह को तत्काल मंत्री परिषद् से बर्खास्त किया जाये, एवं विधायक पद से भी बर्खास्त किया जाये ताकि नारी समाज व देश में एक स्वच्छ संदेश पहुंचे।
- मंत्री विजय शाह के इस बयान से भारतीय जनता पार्टी के चाल चरित्र में अन्तर स्पष्ट नजर आता है माननीय महोदयजी आपसे निवेदन करते हैं कि मंत्री विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये। ताकि भारतीय सेना जो अपनी जान की बाजी लागकर भारत की रक्षा के अपना सर्वक्ष न्यौछार कर रही हैं उनके सम्मान में कोई कमी ना हो सके, इसका भी हमे ख्याल रखना पड़ेगा।