Accident News: दुल्हन लेने जा रहे युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों घायल, आरोपी फरार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Accident News/मुलताई :- शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे डूनावा के पास एक अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार मनोज गजाम (27) वर्ष निवासी राज डोंगरी, और कमलेश मर्कम (24) वर्ष राज डोंगरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक शादी समारोह में दुल्हन लेने जा रहे थे। इसी दौरान दुनवा के पास सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को मुलताई सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ घायलों का प्राथमिक उपचार कर घायल मनोज गजाम को गंभीर चोट आने के कारण रिफर कर जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

DJ वहान पर एक विशाल पेड़ गिरने से डीजे ऑपरेटर की दर्दनाक मौत

Leave a Comment