Betul Ki Taja Khabar: विधायक के गृह ग्राम में तेज आंधी से उड़े घरों के छप्पर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

लगातार मौसम के बदलाव से हो रही परेशानी

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। विधायक चन्द्रशेखर देशमुख के गृह ग्राम परसोड़ी में तेज हवाओं एवं आंधी के कारण रविवार घरों के छप्पर उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में प्रतिदिन शाम मौसम बदल रहा है। रविवार को आधा दर्जन गांवों में तेज हवा और बारिश हुई। प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम परसोड़ी में दस मिनट तक तेज आंधी चली। कई मकानों के छप्पर उड़ गए। तेज बारिश के कारण एक ग्रामीण के मकान की दीवार गिर गई। तेज हवा में मोहन लोखंडे, देवराज लोखंडे और नानेश्वर लोखंडे के मकानों की टीनें उड़कर दूर जा गिरीं। बारिश शुरू होते ही मकानों में रखा अनाज और सामान भीग गया। मानिकराव पांडे के मकान की दीवार भी गिर गई। ग्राम मासोद, सिरडी, हिवरखेड़, वायगांव, बिसनूर और साईखेड़ा में दोपहर बाद एक से डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। हवा भी चलती रही। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा और बारिश से आम की फसल को नुकसान हुआ है। इस साल आम की फसल अच्छी थी, लेकिन लगातार आंधी से आम झड़ गए हैं। बारिश से खेतों में पानी भर गया है। ग्राम नरखेड़, अंभोरी, प्रभातपट्टन और गोधनी में रिमझिम बारिश हुई। इधर मुलताई में भी दोपहर तेज हवाओं के साथ हल्की बुंदा बांदी हुई है इसके बावजूद उमस बनी हुई है।

वर्षों बाद रूकेगा जलाशय में पानी, लोगों को निस्तार की मिलेगी सुविधा

Leave a Comment