BETUL NEWS- गर्मी में सरोवर में हो रही मछलियों की मौत, दुर्गंध से लोग हो रहे परेशान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/मुलताई। ताप्ती सरोवर में भीषण गर्मी के दौरान जल स्तर कम होने से मछलियों की मौत हो रही है जिससे उठती दुर्गंध के कारण लोगों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मछलियां मर कर तट के किनारे जमा हो रही है जिनके सड़ने से दुर्गंध उत्पन्न हो रही है। ऐसी स्थिति में परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाले लोगों को नाक पर कपड़ा रखना पड़ रहा है। ताप्ती भक्त चिंटू खन्ना ने बताया कि ताप्ती सरोवर में मरने वाली मछलियों को प्रतिदिन निकालना जरूरी है अन्यथा मछलियां सड़ने के कारण बदबू फैल रही है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होने बताया कि सुबह से लेकर रात तक लोगों का ताप्ती तट पर आवागमन लगा रहता है ऐसी स्थिति में ताप्ती तट साफ सुधरा एवं दुर्गंध रहित होना आवश्यक है।

बताया जा रहा है कि मछलियों के मरने से ताप्ती तट पर श्वान भी मंडराते रहते हैं तथा वे तट पर ही मछलियों को खाते हैं जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही है अन्य ताप्ती भक्तों ने बताया कि प्रतिवर्ष गर्मी के दिनों में सरोवर का जल स्तर कम होने तथा आक्सीजन की कमी के कारण मछलियों की मौत होती है। इसके लिए नगर पालिका द्वारा पूर्व से ही ताप्ती सरोवर में फव्वारा आदि लगाकर जल साफ करना चाहिए। इसके अलावा मरने वाली मछलियों को तत्काल सरोवर तट से हटाना चाहिए ताकि बदबू से लोगों को राहत मिल सके।

ग्राम जामुन ढोल ढाना में पेयजल संकट गहराया, बिजली नहीं होने से जल प्रदाय प्रभावित

ताप्ती तट पर फिसलन कम करने की जा रही सीढ़ियों की घिसाई, सीढ़ियों से फिसलने की घटना बढ़ी, महिला की हुई थी मौत

Leave a Comment