अब सिर्फ कार्यकर्ताओ की चाहत से ही बनेगा जिला अध्यक्ष हवाई इंट्री नही होगी-पठानिया

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

घोड़ाडोंगरी ब्लाक में दिखा हेमंत वागद्रे का जोर

संगठन सृजन अभियान के तहत बड़ी संख्या में घोड़ाडोगरी ब्लाक में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

BETUL NEWS/घोड़ाडोंगरी- कांग्रेस के निष्ठावन कार्यकर्ता और पदाधिकारी को काना फूसी करने वाले कार्यकर्ताओं से दूरी बनाकर रहना चाहिए कांग्रेस में 25 वर्ष बाद भी कार्यकर्ताओं का जमवाड़ा और उत्साह देखने लायक है। दिन भर कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस का बखान करता है लेकिन शाम को काना फूसी करने वाले कांग्रेसियों की वजह से वह दल बदल नीति का पालन करता है जिसका खामियाजा संगठन और पार्टी दोनों को उठाना पड़ता है।यह बात हिमाचल प्रदेश के विधायक एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक केवल सिंह पठानिया ने घोड़ाडोगरी के राठौर लाॅन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 25 साल बाद भी प्रदेश में कांग्रेस का वर्चस्व बरकरार है यही वजह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के माध्यम से मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलवाया जा रहा है।जिसके तहत बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं, उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 48 प्रतिशत और कांग्रेस को 40 प्रतिशत मत मिले थे यदि कांग्रेस का कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ता तो निश्चित तौर से कांग्रेस के 8 से 10 सांसद विजय होते उन्होंने कहा कि पिछड़ावर्ग और दलितों के लिए आवाज उठाने का काम यदि कोई केंद्र में कर रहा है तो वह केवल राहुल गांधी है।

जाति जनगणना की मांग उनके माध्यम से उठाई गई केंद्र सरकार ने दो साल बाद जाति जनगणना करने के आदेश दिए हैं यह बड़ी उपलब्धि है,राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर घोड़ाडोगरी से राठौर लाॅन में पौधारोपण करके उनके दीर्घायु की कामना की है। कार्यक्रम के शुरुआती दौर पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के माध्यम से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्य किया उन्होंने कहा कि किसानो की बुवाई का काम खेतों में चल रहा है उसके बाद भी किसान आम कार्यकर्ता अपना कार्य छोड़कर कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान मैं भाग लेने के लिए पहुंच रहा है। बैतूल जिले के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह और लगन का माहौल देखने योग्य मिला है। वही भोपाल से आए पीसीसी पर्यवेक्षक अरुण श्रीवास्तव ने कर्ताओं को कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तहसील और थानों में बगैर पैसे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का काम होता था लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से तहसील और थानों में दलाली का काम युद्ध स्तर पर संचालित हो रहा है उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के नेता भी बिना रुपए के लेनदेन के अपना खुद का काम नहीं करवा पा रहे हैं।

Betul Breaking News: अवैध सागौन तस्कर के खिलाफ वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

कार्यक्रम मैं पधारे समस्त कांग्रेसियों व क्षेत्र से आए कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी का आभार व्यक्त करने का कार्य घोड़ाडोगरी ब्लॉक के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय पर्यवेक्षक केवल सिंह पठानिय,पीसीसी पर्यवेक्षक अरुण श्रीवास्तव,पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल,जिला अध्यक्ष हेमंत बगद्रे,पूर्व विधायक नीलय डागा,समीर खान,पुष्पा पेन्दाम, घोड़ाडोगरी ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो,मीरावन्ति उइके अध्यक्ष,परिषद उपाध्यक्ष हरप्रीत,सोनू खनूजा,जनपद अध्यक्ष राहुल उईके,अशोक राठौर,दुष्यंत महाले,राजेश राजपूत,नितिन महतो,विक्रांत महतो,जिला पंचायत सदस्य संगीता श्यामू परते,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग हातिया,शाहिद खान, जीवन वर्मा, प्रहलाद धुर्वे,उमेश सलाम, मुकेश मालवीय दिनेश तिवारी राजा गुप्ता संजू वटी राजू धुर्वे, मनी मंडल निताई कर केवल प्रसाद विश्वास कुमान सिंह नारे,संजय साल्वे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को माला की तरह रहना चाहिए

केंद्रीय पर्यवेक्षक और भोपाल से आए कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर संगठित रहना है उन्होंने गेंदे के फूल की माला को कार्यकर्ता पदाधिकारी को दिखाकर बताया कि यह फूल अलग-अलग थे लेकिन इसे एक धागे में पिरोकर एक माला का आकार दे दिया गया है। यदि कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस धागे की तरह पिरोकर माले के रूप में रहेंगे तो निश्चित तौर से संगठित रहेंगे और सत्ता में बैठे नेताओं की मजाल नहीं कि वह इस माल को विखंडित कर सके।

राठौर लाॅन के बंद कमरे में केंद्रीय पर्यवेक्षक ने की राय-सुमारी

जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का जिला अध्यक्ष कौन बनेगा और अध्यक्ष पद के लिए कौन योग्य व्यक्ति एवं उम्मीदवार है इसको लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षक के माध्यम से प्रत्येक लोगों से चर्चा करने का कार्य किया है बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दो-दो मिनट में अपनी बात केंद्र पर्यवेक्षक और भोपाल से आए कांग्रेस के पदाधिकारी के समक्ष रखने का कार्य किया है। संगठन सृजन अभियान के संबंध में हमारे प्रतिनिधि के माध्यम से केंद्रीय पर्यवेक्षक केवल सिंह पठानिया से पूछा गया कि सेवादल और एनएसयूआई को संगठित और मजबूत क्यों नहीं किया जा रहा है तो उन्होंने अनुशासन का हवाला देकर कैमरे के सामने बात करने से इनकार कर दिया।

Leave a Comment