Betul Samachar: 101 नन्ही नन्ही बालिकाओं ने धरा मां ताप्ती का स्वरूप

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                 मां ताप्ती बनो प्रतियोगिता में शामिल हुई बड़ी संख्या में कन्याएं

Betul Samachar/मुलताई। मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा जन्मोत्सव सप्ताह के तहत मंगलवार मां ताप्ती बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाएं शामिल हुई। प्रतियोगिता के तहत 101 बालिकाओं ने मां ताप्ती का स्वरूप लिया जिससे सभी बालिकाओ में मां ताप्ती का पावन स्वरूप नजर आया। तीर्थ क्षेत्र न्यास के राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि प्रतिवर्ष न्यास के द्वारा मां ताप्ती बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें नगर की बड़ी संख्या में कन्याएं शामिल होती हैं। मां ताप्ती का स्वरूप लिए कन्याओं के ताप्ती तट पर दर्शन करना सुखद अनुभव होता है इसलिए प्रतिवर्ष ताप्ती बनी बालिकाओं को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि ताप्ती तट पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर मां ताप्ती बनी बालिकाओं को एकत्रित किया गया जिसके बाद गाजे बाजे के साथ मां ताप्ती का स्वरूप लिए बालिकाओं ने प्रदक्षिणा मार्ग की परिक्रमा की। इसके उपरांत बालिकाएं महाआरती में शामिल हुई जिनके नगरवासियों ने दर्शन किए।

Betul News in Hindi: मां ताप्ती ब्रिगेड की विशाल हनुमान प्रतिमा की झांकी रहेगी आकर्षण का केन्द्र

Leave a Comment