Aam Panna Recipe: कच्चे आम का ठंडा-ठंडा आम पना बनाने की आसान रेसिपी, देखे

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Aam Panna Recipe:- गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तापमान 40 डिग्री को छूने वाला है, जिसके साथ हीटवेव का आगाज हो सकता है। चिलचिलाती धूप के कारण डिहाइड्रेशन और लू लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इन परेशानियों से बचने के लिए भारतीय सालों से एक खास देसी ड्रिंक का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

हम बात कर रहे हैं आम पन्ना की। आम पन्ना एक ऐसा ड्रिंक है, जो स्वाद में लाजबाव होने के साथ-साथ लू से बचाने में भी रामबाण है। इसका खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद हर उम्र के व्यक्ति को पसंद आता है। आइए जानें गर्मी के मौसम में आम पन्ना पीने के क्या फायदे हैं और इसे बनाने की रेसिपी क्या है। 

आम पन्ना पीने के फायदे

  • लू से सुरक्षा- गर्मियों में चलने वाली गर्म हवाएं शरीर की नमी सोख लेती हैं। आम पन्ना शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के बैलेंस को बनाए रखता है और लू लगने के खतरे को कम करता है।
  • पाचन में सहायक- कच्चे आम में पेक्टिन होता है, जो पेट की समस्याओं जैसे अपच, कब्ज और दस्त के इलाज में मदद करता है। इसमें मौजूद काला नमक और जीरा पाचन तंत्र को सुचारू बनाते हैं।
  • इम्युनिटी बूस्टर- यह विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो आपकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
  • खून की कमी दूर करना- कच्चे आम में आयरन की मात्रा अच्छी होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारने में मददगार है।
  • त्वचा और आंखों के लिए- विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह आपकी आंखों की रोशनी और त्वचा की चमक को भी बरकरार रखता है।

Pumpkin Seeds Benefits- रोजाना कद्दू के बीज खाने से मिलते हैं ये 5 बेहतरीन फायदे

आम पन्ना बनाने की रेसिपी

आम पन्ना बनाना बहुत ही आसान है, जिसे आप एक बार बनाकर फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं।

सामग्री-

  • कच्चे आम- 2-3 मध्यम आकार के
  • ताजा पुदीना पत्तियां- ½ कप
  • चीनी या गुड़- स्वादअनुसार
  • भुना हुआ जीरा पाउडर- 1 चम्मच
  • काला नमक- 1 चम्मच
  • सेंधा नमक या सादा नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- ¼ चम्मच
  • ठंडा पानी- 3-4 गिलास

बनाने की विधि-

  • सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर कुकर में 1-2 गिलास पानी के साथ डालें। 2-3 सीटी आने तक उबालें, ताकि आम नरम हो जाएं।
  • जब आम ठंडे हो जाएं, तो उनका छिलका उतार दें और एक चम्मच की मदद से सारा गूदा एक बर्तन में निकाल लें और गुठली को अलग कर दें।
  • अब इस पल्प को एक ब्लेंडर में डालें। इसमें पुदीना पत्तियां, चीनी/गुड़, काला नमक, भुना जीरा और काली मिर्च डालें और इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि एक चिकना पेस्ट न बन जाए।
  • तैयार पेस्ट को एक बड़े जग में निकालें। इसमें ठंडा पानी मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं। अगर आपको गाढ़ा पन्ना पसंद है, तो पानी कम डालें।
  • तैयार आम पन्ना को गिलासों में डालें। ऊपर से बर्फ के टुकड़े और पुदीने की एक पत्ती से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Leave a Comment